return to news
  1. SEDEMAC Mechatronics Ltd Shares: शेयर मार्केट में धाकड़ डेब्यू, निवेशकों को प्रति शेयर ₹183 का प्रॉफिट

मार्केट न्यूज़

SEDEMAC Mechatronics Ltd Shares: शेयर मार्केट में धाकड़ डेब्यू, निवेशकों को प्रति शेयर ₹183 का प्रॉफिट

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड March 11, 2026, 09:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

SEDEMAC Mechatronics लिमिटेड के शेयर आज एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो गए हैं। एनएसई पर इसके शेयर 13.54% के प्रीमियम पर जबकि बीएसई पर 11.69% के प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं।

SEDEMAC Mechatronics IPO

SEDEMAC Mechatronics लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग

SEDEMAC Mechatronics Ltd. Share Price: लंबे समय बाद किसी आईपीओ की इतनी दमदार लिस्टिंग हुई है। 1,087.45 करोड़ रुपये के SEDEMAC Mechatronics आईपीओ ने आज शेयर मार्केट में धाकड़ अंदाज में एंट्री की है। SEDEMAC Mechatronics Ltd. के शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट हो गए। एनएसई पर इसके शेयर 13.54% के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए, इसका मतलब प्रति शेयर इन्वेस्टरों को 183 रुपये का प्रॉफिट हुआ है। 1,352 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले इसके शेयर एनएसई पर 1,535 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं बीएसई पर शेयर 11.69% यानी कि प्रति शेयर 158 रुपये के प्रॉफिट के साथ 1,510 रुपये पर लिस्ट हुए। सब्सक्रिप्शन देखकर ऐसा लग रहा था कि निवेशकों को लिस्टिंग प्रॉफिट मिलेगा। SEDEMAC Mechatronics IPO का सब्सक्रिप्शन विंडो 4 से 6 मार्च के बीच खुला था, जबकि 9 मार्च को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनलाइज किया गया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
SEDEMAC Mechatronics IPO का प्राइस बैंड और लॉट साइज

SEDEMAC Mechatronics के IPO का प्राइस बैंड 1,287 से 1,352 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया। आवेदन के लिए लॉट साइज 11 रखा गया। रिटेल इन्वेस्टरों के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंट 14,872 रुपये (11 शेयर) रखा गया। sNII के लिए लॉट साइज इन्वेस्टमेंट 14 लॉट (154 शेयर), जिसकी कीमत 2,08,208 रुपये रखी गई। bNII के लिए यह 68 लॉट (748 शेयर) था, जिसकी वैल्यू 10,11,296 रुपये थी। इस इश्यू में कर्मचारियों के लिए 8,170 शेयरों का रिजर्वेशन शामिल है, जो इश्यू प्राइस पर 128 रुपये की छूट पर पेश किए जा रहे हैं।

SEDEMAC Mechatronics IPO का कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन

सब्सक्रिप्शन स्टेट्स SEDEMAC Mechatronics का IPO 2.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 6 मार्च शाम 6:54:35 बजे (तीसरा दिन) तक, पब्लिक इश्यू रिटेल कैटेगरी में 0.20 गुना, QIB (एक्ज एंकर) कैटेगरी में 8.46 गुना और NII कैटेगरी में 0.77 गुना सब्सक्राइब हुआ।

SEDEMAC Mechatronics Ltd. के बारे में

2007 में बनी SEDEMAC Mechatronics Ltd पुणे स्थित एक टेक कंपनी है, जो कंट्रोल इलेक्ट्रॉनिक्स में स्पेशिएलिटी रखती है। यह ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशनों के लिए पॉवरट्रेन कंट्रोलर, मोटर कंट्रोल प्रोडक्ट्स और एकीकृत स्टार्टर-जनरेटर सॉल्यूशन्स का डिजाइन और निर्माण करती है। कंपनी पेटेंटकृत सेंसर-लेस मोटर कंट्रोल टेक्नॉलिजी के जरिए इनोवेशन पर फोकस करती है, जो बाहरी सेंसर के बिना सटीक प्रदर्शन को सक्षम बनाती है। SEDEMAC प्रमुख OEM के साथ मिलकर काम करती है और विश्वसनीय, कुशल और स्केलेबल इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशन्स देती है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख