return to news
  1. SBI Share: ऑल-टाइम हाई की ओर बढ़ रहा है एसबीआई का शेयर, 10 दिन में 7% चढ़ा, क्या है वजह?

मार्केट न्यूज़

SBI Share: ऑल-टाइम हाई की ओर बढ़ रहा है एसबीआई का शेयर, 10 दिन में 7% चढ़ा, क्या है वजह?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 19, 2025, 12:28 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

SBI ने Yes Bank में अपनी 13.18 फीसदी हिस्सेदारी जापानी ग्रुप सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) को बेचने की घोषणा की है। इस खबर के चलते पिछले कुछ दिनों में SBI के शेयरों में एक्शन दिखा है। SBI ने यह हिस्सेदारी 21.50 रुपये प्रति शेयर की दर से 8889 करोड़ रुपये में बेची।

शेयर सूची

SBI

SBI का शेयर अपने 875.50 रुपये के 52-वीक हाई के करीब पहुंच गया है।

SBI Share Price: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में मजबूत रैली देखी गई। पिछले 10 कारोबारी दिनों में यह शेयर करीब 7 फीसदी भाग चुका है। वहीं, पिछले 4 कारोबारी दिनों में इसमें करीब 5 फीसदी की तेजी आ चुकी है। आज 19 सितंबर को भी यह शेयर करीब 1 फीसदी उछलकर 863.50 रुपये के भाव पर पहुंच गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके साथ ही SBI का शेयर अपने 875.50 रुपये के 52-वीक हाई के करीब पहुंच गया, जिसे इसने 6 दिसंबर 2024 को छू लिया था। इस शेयर का ऑल-टाइम हाई 912.10 रुपये है, जिसे इसने 6 जून 2024 को टच किया था।

क्यों भाग रहा SBI का शेयर?

दरअसल, SBI ने Yes Bank में अपनी 13.18 फीसदी हिस्सेदारी जापानी ग्रुप सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) को बेचने की घोषणा की है। इस खबर के चलते पिछले कुछ दिनों में SBI के शेयरों में एक्शन दिखा है। SBI ने यह हिस्सेदारी 21.50 रुपये प्रति शेयर की दर से 8889 करोड़ रुपये में बेची। इससे यस बैंक में SBI की हिस्सेदारी लगभग 10.8 प्रतिशत रह गई है।

इसी बीच सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस पर विचार कर रहे हैं कि बैंक बड़ी कंपनियों को ज्यादा कर्ज दे सकें ताकि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा मिल सके। फिलहाल बैंकों के NPA (फंसे हुए कर्ज) ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर हैं – ग्रॉस NPA 2.3% और नेट NPA 0.5%। ऐसे में सरकार को लगता है कि बैंक बड़े प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करने के लिए मजबूत स्थिति में हैं।

क्रेडिट ग्रोथ करीब 12% तक पहुंचने की उम्मीद

SBI का मानना है कि प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग और हाउसिंग लोन की मांग बढ़ने से FY26 में उसका क्रेडिट ग्रोथ करीब 12% तक पहुंच सकता है। हालांकि दूसरी तिमाही (Q2) में NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) पर दबाव रह सकता है, लेकिन साल की दूसरी छमाही (H2) में सुधार की उम्मीद है क्योंकि डिपॉजिट रेट कट और पूंजी जुटाने से फायदा मिलेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक SBI का लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो मजबूत है, खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश हो रही है और एसेट क्वालिटी को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं है।

SBI के शेयरों का प्रदर्शन

SBI के शेयरों में पिछले एक महीने में करीब 4 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में इस शेयर ने करीब 16 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि, इस साल अब तक इस स्टॉक ने करीब 9 फीसदी की तेजी दिखाई है। पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 347 फीसदी का रिटर्न मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख