return to news
  1. Reliance Industries AGM से पहले शेयरों में दबाव, Jio IPO समेत इन 3 फैक्टर्स पर होगी नजर

मार्केट न्यूज़

Reliance Industries AGM से पहले शेयरों में दबाव, Jio IPO समेत इन 3 फैक्टर्स पर होगी नजर

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 29, 2025, 09:06 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Reliance Industries AGM: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस से कच्चा तेल खरीदने पर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, जिससे टैरिफ दोगुना होकर 50% हो गया है। रिलायंस भारत में रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है, ऐसे में निवेशकों की नजर RIL की टिप्पणी पर रहेगी।

शेयर सूची

Reliance Industries

Reliance Industries के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज 44 लाख से ज्यादा शेयरधारकों को संबोधित करेंगे।

Reliance Industries AGM: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज 29 अगस्त को फोकस में हैं। दरअसल, आज कंपनी की 48वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) आयोजित हो रही है, जिसके लिए निवेशक तैयार हैं। चेयरमैन मुकेश अंबानी आज 44 लाख से ज्यादा शेयरधारकों को संबोधित करेंगे। इस दौरान इस बात पर फोकस रहेगा कि देश की सबसे बड़ी कंपनी ऐसे समय में क्या कहती है जब अमेरिकी टैरिफ के चलते ग्लोबल ट्रेड टेंशन बना हुआ है।

Reliance Industries के शेयरों में आज 0.55 फीसदी की गिरावट देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 1380 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। यहां हमने 3 ऐसे फैक्टर्स बताए हैं, जिन पर AGM के दौरान निवेशकों के नजर रहेगी।

कच्चे तेल की आपूर्ति पर टैरिफ का असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस से कच्चा तेल खरीदने पर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, जिससे टैरिफ दोगुना होकर 50% हो गया है। रिलायंस भारत में रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है, इसलिए निवेशक यह देखना चाहेंगे कि कंपनी आपूर्ति लागत का मैनेजमेंट कैसे करेगी। इस मामले पर कंपनी की ओर से किसी भी टिप्पणी का रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर असर दिख सकता है।

Jio IPO पर अपडेट की उम्मीद

निवेशक Jio IPO पर महीनों से अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि AGM में इस पर बड़ी घोषणा हो सकती है। रिलायंस के वैल्यूएशन के लिए लंबे समय से जियो के आईपीओ का इंतजार है। रिलायंस के कंज्यूमर बिजनेस के केंद्र में जियो है, ऐसे में आईपीओ पर कोई भी संकेत का शेयर पर असर दिख सकता है।

AI पर रिलायंस का नजरिया भी होगा अहम

तेल और टेलीकॉम के अलावा मार्केट की नजर रिलायंस के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी रहेगी। कंपनी ऊर्जा, मीडिया और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में विस्तार कर रही है। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि अंबानी यह बताएंगे कि कैसे AI इन बिजनेस को एक साथ जोड़ सकता है, चाहे वह स्मार्ट रिटेल सप्लाई चेन हो या नई डिजिटल पेशकश।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख