return to news
  1. IPO share allotment: Regaal Resources और Mahendra Realtors के शेयर हुए अलॉट, आपको मिले या नहीं, ऐसे करें चेक

मार्केट न्यूज़

IPO share allotment: Regaal Resources और Mahendra Realtors के शेयर हुए अलॉट, आपको मिले या नहीं, ऐसे करें चेक

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 18, 2025, 09:34 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IPO share allotment status: Regaal Resources के पब्लिक इश्यू में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। यह आईपीओ 12 से 14 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस दौरान यह कुल 159.88 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसमें नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 356.73 गुना भर गया।

IPO

Regaal Resources और Mahendra Realtors के IPO का शेयर अलॉटमेंट आज फाइनल होना है।

IPO share allotment: Regaal Resources और Mahendra Realtors के आईपीओ को शानदार प्रतिक्रिया मिली। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशक यह चेक कर सकते हैं कि उन्हें इसके शेयर मिले या नहीं। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 18 अगस्त को किया जाना है। वहीं, लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 20 अगस्त तय की गई है। यहां हमने बताया है कि आप किस तरह से अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Regaal Resources के IPO का शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपको BSE या NSE की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा, आप रजिस्ट्रार MUFG Intime India की वेबसाइट पर भी इसे चेक कर सकते हैं। दूसरी ओर, Mahendra Realtors का शेयर अलॉटमेंट स्टेटस भी NSE और रजिस्ट्रार MUFG Intime India पर चेक किया जा सकता है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

MUFG Intime India पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू में कंपनियों की लिस्ट से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN, एप्लिकेशन नंबर, DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करें।

सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Regaal Resources के पब्लिक इश्यू में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। यह आईपीओ 12 से 14 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस दौरान यह कुल 159.88 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसमें नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 356.73 गुना भर गया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को 190.97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके अलावा, रिटेल निवेशकों ने 57.75 गुना ओवरसब्सक्राइब किया।

Mahendra Realtors की बात करें तो यह इश्यू भी कुल 25.2 गुना सब्सक्राइब हो गया। निवेशकों ने तीन दिनों की अवधि के दौरान 29,971 आवेदनों के माध्यम से 14.66 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई। मुंबई स्थित कंपनी ने 12 अगस्त को 75-85 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ 58.17 लाख शेयरों का आईपीओ लॉन्च किया था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख