return to news
  1. Rajputana Stainless IPO: शेयरों का अलॉटमेंट 17 मार्च को, BSE, NSE और Kfin Tech पर ऐसे चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Rajputana Stainless IPO: शेयरों का अलॉटमेंट 17 मार्च को, BSE, NSE और Kfin Tech पर ऐसे चेक करें स्टेटस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 13, 2026, 13:55 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Rajputana Stainless IPO allotment: अगर आपने इस आईपीओ में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

Rajputana Stainless IPO

Rajputana Stainless IPO: यह आईपीओ 09-11 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

Rajputana Stainless IPO: राजपुताना स्टेनलेस आईपीओ के निवेशकों के लिए शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार लंबा हो गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक अब 17 मार्च को शेयर अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है। वहीं लिस्टिंग की नई तारीख 19 मार्च तय की गई है। यह आईपीओ 09-11 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसे कुल 1.12 फीसदी सब्सक्राइब किया गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने इस आईपीओ में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Rajputana Stainless IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

यह IPO कुल 1.12 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी को कुल 2,09,00,000 शेयरों के मुकाबले 2,34,19,550 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 2.51 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में 2.59 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ। वहीं रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से का केवल 0.27 गुना ही सब्सक्राइब किया।

Rajputana Stainless का कारोबार

1991 में स्थापित राजपूताना स्टेनलेस लिमिटेड लंबे और चपटे स्टेनलेस-स्टील उत्पादों के निर्माण में लगी हुई है। कंपनी 80 से अधिक अलग अलग ग्रेड में स्टेनलेस स्टील उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है, जिसमें बिलेट्स, फोर्जिंग इंगॉट्स, रोल्ड ब्लैक और ब्राइट बार, फ्लैट और पट्टी, तथा अन्य सहायक उत्पाद शामिल हैं। कंपनी मुख्य रूप से अपने उत्पादों को घरेलू स्तर पर प्रत्यक्ष बिक्री और व्यापारियों के माध्यम से बेचती है, जबकि साथ ही 5 देशों UAE, USA, तुर्की, कुवैत और पोलैंड को इनका निर्यात भी करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख