return to news
  1. Q4 Results Highlights (April 9): Anand Rathi समेत इन कंपनियों के नतीजे जारी, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

मार्केट न्यूज़

Q4 Results Highlights (April 9): Anand Rathi समेत इन कंपनियों के नतीजे जारी, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Upstox

4 min read | अपडेटेड April 09, 2026, 19:26 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Q4 Results Live: आज कई और छोटी-बड़ी कंपनियां भी हैं, जो नतीजों की घोषणा के लिए तैयार हैं। इनमें Anand Rathi Wealth, Rajputana Stainless और GM Breweries जैसी कंपनियां शामिल हैं। यहां तिमाही नतीजों की पूरी जानकारी दी जा रही है।

Q4 results

Q4 results: यहां आज 9 अप्रैल के तिमाही नतीजों की पूरी जानकारी दी जा रही है।

Q4 Results Today: FY26 की चौथी और आखिरी तिमाही के नतीजों का सीजन आज 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। आज देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) जनवरी-मार्च तिमाही का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी। इसके अलावा कई और छोटी-बड़ी कंपनियां भी हैं, जो नतीजों की घोषणा के लिए तैयार हैं। इनमें Anand Rathi Wealth, Rajputana Stainless और GM Breweries जैसी कंपनियां शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

04:12 PM: TCS का मुनाफा 12 परसेंट बढ़ा

देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने आज 09 अप्रैल को FY26 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जनवरी मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12.22 फीसदी बढ़कर ₹13718 करोड़ हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा ₹12,224 करोड़ था। वहीं तिमाही आधार पर मुनाफे में 28.72% की बढ़ोतरी हुई।

01:06 PM: GM Breweries के मुनाफे में गिरावट

GM Breweries के PAT में वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 10.56% की गिरावट आई है और यह ₹54.07 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में, टैक्स के बाद का मुनाफ़ा ₹60.46 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 22.46% बढ़कर ₹812.09 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹663.12 करोड़ था।

01:04 PM: Anand Rathi Wealth ने बोनस शेयर और डिविडेंड का किया ऐलान

आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी हर एक शेयर के बदले एक बोनस शेयर जारी करेगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट की जानकारी बाद में दी जाएगी। इसके अलावा, आनंद राठी ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड के तौर पर प्रति शेयर ₹7 देने की मंजूरी दे दी है।

01:03 PM: Anand Rathi Wealth का मुनाफा 40% बढ़ा

मार्च तिमाही में आनंद राठी ने अपने नेट प्रॉफिट में 40% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह पिछले साल की इसी तिमाही के ₹73.7 करोड़ से बढ़कर ₹103 करोड़ हो गया। इस तिमाही में रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 29.6% बढ़कर ₹288 करोड़ हो गया।

इस तिमाही में EBITDA पिछले साल के ₹90.8 करोड़ से 6.7% गिरकर ₹84.7 करोड़ रह गया। EBITDA मार्जिन पिछले साल की इसी अवधि के 40.9% से 1,000 बेसिस पॉइंट घटकर 29.4% रह गया।

12:06 PM: Rajputana Stainless और GM Breweries में भी बढ़ी खरीदारी

Rajputana Stainless का शेयर आज 1.69 फीसदी बढ़कर 126.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है। इसके अलावा GM Breweries का शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 1043.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था।

12:05 PM: Anand Rathi Wealth का शेयर 2% से ज्यादा चढ़ा

Anand Rathi Wealth के तिमाही नतीजे आज 9 अप्रैल को आने हैं। नतीजों की घोषणा से पहले इसके शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी नजर आ रही है। यह स्टॉक रिपोर्ट लिखे जाने के समय 2.47 फीसदी बढ़कर 3481.85 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था।

12:03 PM: नतीजों से पहले शेयरों में तेजी

मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा से पहले TCS के शेयरों में तेजी नजर आ रही है। आज यह शेयर 1.21 फीसदी तक उछलकर 2590.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

12:02 PM: TCS के नतीजों को लेकर क्या है उम्मीदें?

अब अगर TCS के रिजल्ट का अनुमान देखें, तो कंपनी की आय (revenue) में हल्की बढ़त की उम्मीद है। तिमाही दर तिमाही (QoQ) 2% से 4% और साल दर साल (YoY) 7% से 8% ग्रोथ हो सकती है। कुल रेवेन्यू करीब ₹69,100 करोड़ से ₹69,850 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है।

मुनाफे (net profit) में भी थोड़ी बढ़त की उम्मीद है। यह लगभग ₹13,790 करोड़ से ₹13,910 करोड़ के बीच रह सकता है, जो पिछले साल के मुकाबले 12% से 13% ज्यादा हो सकता है। यानी कुल मिलाकर TCS के नतीजे स्थिर लेकिन बहुत तेज नहीं रहने की संभावना है।

12:01 PM: ट्रेडिंग विंडो बंद

TCS ने यह भी कहा है कि इनसाइडर ट्रेडिंग को रोकने के नियमों के तहत 24 मार्च से ट्रेडिंग विंडो बंद कर दी गई थी और रिजल्ट आने के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी। इसका मतलब है कि कंपनी से जुड़े लोग इस दौरान शेयर की खरीद-फरोख्त नहीं कर सकते।

11:58 AM: TCS के नतीजों के साथ डिविडेंड पर भी नजर

TCS ने बताया है कि उनकी बोर्ड मीटिंग 9 अप्रैल को होगी, जिसमें कंपनी FY26 के पूरे साल और चौथी तिमाही के ऑडिटेड (जाँचे हुए) रिजल्ट्स को मंजूरी देगी। इसके साथ ही कंपनी अपने शेयरधारकों के लिए फाइनल डिविडेंड (लाभांश) का भी ऐलान कर सकती है, जिसे बाद में AGM में मंजूरी दी जाएगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख