return to news
  1. Q3 Results Highlights: Suzlon Energy ही नहीं... हिंदुस्तान कॉपर के मुनाफे में भी जोरदार उछाल, यहां देखें अपडेट्स

मार्केट न्यूज़

Q3 Results Highlights: Suzlon Energy ही नहीं... हिंदुस्तान कॉपर के मुनाफे में भी जोरदार उछाल, यहां देखें अपडेट्स

Upstox

18 min read | अपडेटेड February 05, 2026, 19:24 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज शेयर बाजार में नतीजों की बाढ़ आने वाली है। भारती एयरटेल, एलआईसी और टाटा मोटर्स जैसी दिग्गज कंपनियां अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इसके साथ ही सुजलॉन एनर्जी और नायका जैसी कंपनियों के प्रदर्शन पर भी निवेशकों की पैनी नजर रहेगी।

q3-results-live-today-5-feb

आज बाजार में तिमाही नतीजों के चलते भारी हलचल देखने को मिल सकती है।

Q3 Results Live: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज 100 से अधिक कंपनियां अपने वित्तीय आंकड़े पेश करने जा रही हैं। इन कंपनियों में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी, टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल और ऑटोमोबाइल सेक्टर की बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स शामिल हैं। बाजार के जानकारों का मानना है कि इन कंपनियों के प्रदर्शन का सीधा असर घरेलू शेयर इंडेक्स पर पड़ेगा। वहीं, सरकारी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स पर भी सबकी नजर रहेगी। इनके अलावा हेल्थकेयर सेक्टर से मैक्स हेल्थकेयर और यथार्थ हॉस्पिटल जैसी कंपनियां भी अपनी रिपोर्ट पेश करेंगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

[Live Updates: यहां देखें समय के साथ नतीजों का हर अपडेट]

05:40 PM: Tata Motors Passenger Vehicles को 3,483 करोड़ रुपये का घाटा

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 3,483 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया है। लक्जरी वाहन इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) में हुई साइबर घटना से इसके नतीजे गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 5,485 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

05:18 PM: LIC का मुनाफा 17% उछला

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 17 फीसदी बढ़कर 12,930 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसके पहले Q3 FY25 में 11008.65 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया गया था।

05:52 PM: Bharti Airtel का मुनाफा 2% घटा

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 55 परसेंट गिरकर ₹6631 करोड़ पर आ गया है। हालांकि तिमाही आधार पर देखें तो Bharti Airtel का नेट प्रॉफिट 2.4% घटा है।

Bharti Airtel ने साफ किया है कि दोनों तिमाहियों में एक्सेप्शनल आइटम्स शामिल हैं, यानी कुछ एक-बार के खर्च या फायदे भी इसमें जुड़े हुए हैं। अगर एक्सेप्शनल आइटम्स को हटाकर देखें, तो Airtel का tax से पहले मुनाफा 34% बढ़कर ₹12,558.1 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹9,346.3 करोड़ था।

04:20 PM: RVNL का मुनाफा 3.66% बढ़ा

रेलवे सेक्टर की कंपनी RVNL ने आज 05 फरवरी को FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹322.83 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹311.44 करोड़ था, जो सालाना आधार पर 3.66 फीसदी अधिक है। कंपनी के शेयरों में आज 1.42 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 316.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 66,032.59 करोड़ रुपये है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।

03:28 PM - जे कुमार इंफ्रा के मुनाफे और आय में गिरावट

जे कुमार इंफ्रा ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें कंपनी के प्रदर्शन में गिरावट देखी गई है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 17.2% घटकर 82.8 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 100 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय में भी 11.8% की कमी आई है और यह 1,311.2 करोड़ रुपये रही है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी EBITDA 14% गिरकर 187.8 करोड़ रुपये दर्ज की गई है और मार्जिन भी पिछले साल के 14.7% के मुकाबले घटकर 14.3% पर आ गया है।

03:25 PM - हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के मुनाफे में जोरदार उछाल

हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने आज अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं, जिसमें कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 148% बढ़कर 156.23 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 62.87 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय (Revenue from Operations) ₹687.34 करोड़ रही है, जो पिछले साल ₹327.77 करोड़ थी और कुल आय ₹705.31 करोड़ दर्ज की गई है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी EBITDA ₹212.52 करोड़ (Profit before tax) के लेवल को पार कर गई है और मुनाफे में भारी बढ़त के कारण मार्जिन में भी सुधार देखा गया है। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹1 प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू ₹5 का 20%) के अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी दी है।

03:14 PM - पेज इंडस्ट्रीज के मुनाफे में गिरावट

पेज इंडस्ट्रीज ने आज अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.4% घटकर 189.5 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 204.6 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी की आय 5.6% बढ़कर 1,386.8 करोड़ रुपये रही है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी EBITDA में भी 5% का सुधार हुआ है और यह 318 करोड़ रुपये रहा है, लेकिन मार्जिन पिछले साल के 23% के मुकाबले थोड़ा घटकर 22.9% दर्ज किया गया है। कंपनी ने इन नतीजों के साथ तीसरे अंतरिम डिविडेंड पर भी विचार करने के लिए बोर्ड मीटिंग की है।

03:00 PM - ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन के प्रॉफिट में भारी गिरावट

ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (DCI) ने तीसरी तिमाही में 24.6 करोड़ रुपये का नेट लॉस दर्ज किया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 16 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की आय भी 15% घटकर 276 करोड़ रुपये रह गई है। कामकाजी स्तर पर EBITDA 37% की गिरावट के साथ 33 करोड़ रुपये रहा है और मार्जिन भी पिछले साल के 16.1% के मुकाबले गिरकर 11.9% पर आ गया है। सूखे डॉक की मरम्मत और ड्रेजर्स के रखरखाव पर हुए अतिरिक्त खर्च ने कंपनी के मुनाफे पर बुरा असर डाला है।

02:49 PM - मिंडा कॉर्प के मुनाफे में जोरदार बढ़त

मिंडा कॉर्पोरेशन के शेयरों में आज तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद अच्छी तेजी देखी जा रही है और यह फिलहाल 2.17% की बढ़त के साथ 594.65 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 32.3% बढ़कर 85.7 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 64.8 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय में भी 24.6% का शानदार उछाल आया है और यह 1,560.3 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी EBITDA 27.8% बढ़कर 183.6 करोड़ रुपये हो गई है और मार्जिन भी पिछले साल के 11.5% के मुकाबले सुधरकर 11.8% पर पहुंच गया है।

02:37 PM - बोरोसिल के मुनाफे में 32% की गिरावट

बोरोसिल लिमिटेड के शेयरों में आज कमजोरी देखी जा रही है और यह करीब 2.82% की गिरावट के साथ 256.45 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कंपनी ने आज अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं, जिसमें नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 32.3% घटकर 24 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 35.5 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय में मामूली 0.5% की बढ़त हुई है और यह 338.7 करोड़ रुपये रही है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी एबिटडा 53 करोड़ रुपये पर स्थिर बनी हुई है और मार्जिन भी पिछले साल के 15.8% के मुकाबले लगभग उतना ही यानी 15.7% दर्ज किया गया है।

02:28 PM - सुजलॉन एनर्जी के मुनाफे और मार्जिन में जोरदार बढ़त

सुजलॉन एनर्जी ने आज अपनी तीसरी तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए हैं, जिसके बाद इसके शेयरों पर सबकी नजर है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 15% बढ़कर 445.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी की आय में 42.42% का जबरदस्त उछाल आया है और यह 4,228.18 करोड़ रुपये रही है। कामकाजी मोर्चे पर भी प्रदर्शन दमदार रहा है और एबिटडा (EBITDA) 48% बढ़कर 739 करोड़ रुपये हो गया है। खास बात यह है कि कंपनी के मार्जिन में भी विस्तार हुआ है और यह पिछले साल के 16.8% के मुकाबले सुधरकर 17.5% पर पहुंच गया है। कंपनी ने इस तिमाही में 617 मेगावाट की रिकॉर्ड डिलीवरी भी की है।

02:19 PM - मेगास्टार फूड्स के मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी

मेगास्टार फूड्स के शेयरों में आज करीब 3.5% की तेजी देखी जा रही है और यह 238 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कंपनी ने आज अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 585% के भारी उछाल के साथ 306.25 लाख रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में मात्र 44.62 लाख रुपये था। कंपनी की आय भी 52% बढ़कर 14,138 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल यह 9,280.53 लाख रुपये थी। कामकाज से होने वाली कमाई यानी एबिटडा में भी सुधार हुआ है और कंपनी का प्रति शेयर मुनाफा (EPS) पिछले साल के 0.40 रुपये से बढ़कर अब 2.71 रुपये हो गया है।

02:03 PM - वोल्टांप ट्रांसफॉर्मर्स के मुनाफे में 35% का उछाल

वोल्टांप ट्रांसफॉर्मर्स ने तीसरी तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए हैं, जिसके बाद इसके शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 34.8% बढ़कर 99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 73.4 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय भी 30.4% की बढ़त के साथ 630.3 करोड़ रुपये रही है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी एबिटडा 107.7 करोड़ रुपये रहा है, हालांकि मार्जिन पिछले साल के 20.5% से घटकर 17% पर आ गया है। इन नतीजों के बाद शेयर फिलहाल 5% से ज्यादा की बढ़त के साथ 8,066 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

01:40 PM - कैपलिन पॉइंट के मुनाफे में 18% की बढ़त

कैपलिन पॉइंट लैबोरेटरीज ने तीसरी तिमाही के मजबूत नतीजे पेश किए हैं, जिसके बाद कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18% बढ़कर 164 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 139 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय भी 10% की बढ़त के साथ 542.8 करोड़ रुपये रही है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी एबिटडा में 17% का उछाल आया है और मार्जिन भी पिछले साल के 32.9% से सुधरकर अब 35% पर आ गया है। हालांकि, बाजार में आज मुनाफावसूली हावी है और शेयर फिलहाल 2.45% की गिरावट के साथ 1,862.60 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

01:22 PM - नावा लिमिटेड के मुनाफे में गिरावट

नावा लिमिटेड के शेयरों में आज कमजोरी देखी जा रही है और यह करीब 3.69% की गिरावट के साथ 556.45 रुपये पर आ गया है। कंपनी ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.3% घटकर 222 करोड़ रुपये रह गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 250.3 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी की आय 17.6% बढ़कर 991 करोड़ रुपये रही है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी एबिटडा में 1.6% की मामूली गिरावट आई है और मार्जिन भी पिछले साल के 53.4% से घटकर 44.7% पर आ गया है। मुनाफे और मार्जिन में आई इस कमी का असर आज शेयर की कीमतों पर साफ दिख रहा है।

01:03 PM - गोदरेज प्रॉपर्टीज ने रेवेन्यू में कमी

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही में 193.87 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा कमाया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 158.20 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू घटकर 498.36 करोड़ रुपये रह गया है, लेकिन अन्य आय और बेहतर मार्जिन ने मुनाफे को सहारा दिया है। लेबर कोड के चलते कंपनी पर 21 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ भी पड़ा है।

12:57 PM - वीनस पाइप्स के मुनाफे में 42% का उछाल

वीनस पाइप्स ने तीसरी तिमाही के मजबूत नतीजे पेश किए हैं, जिसके बाद कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 42.2% बढ़कर 25.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 18 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की आय में भी 28.2% की अच्छी बढ़त दर्ज की गई है और यह 296.6 करोड़ रुपये रही है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी एबिटडा 31.3% बढ़कर 48.7 करोड़ रुपये रही है, जबकि मार्जिन 16% से सुधरकर 16.4% पर आ गया है। इन शानदार नतीजों के दम पर आज शेयर में तेजी है और यह फिलहाल करीब 1% की बढ़त के साथ 1,168 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

12:50 PM - भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट

भारती एयरटेल के शेयरों में आज नतीजों के ऐलान से पहले सुस्ती देखी जा रही है और यह करीब 1.27% की गिरावट के साथ 2,000 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कंपनी के बोर्ड की आज बैठक है, जिसमें तीसरी तिमाही के नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। बाजार को उम्मीद है कि बेहतर एआरपीयू और 5जी डेटा के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से कंपनी की आय में सालाना आधार पर करीब 18% तक का उछाल आ सकता है। हालांकि, मुनाफे को लेकर निवेशकों में थोड़ी सावधानी बनी हुई है, जिसके चलते सुबह से स्टॉक लाल निशान में बना हुआ है।

12:33 PM - ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के नतीजों की तारीख तय

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के बोर्ड की बैठक 10 फरवरी को होने जा रही है, जिसमें कंपनी अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान करेगी। इस खबर के बीच आज शेयर बाजार में स्टॉक पर दबाव देखा जा रहा है और यह करीब 3.11% की गिरावट के साथ 811.55 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज के सत्र में शेयर ने 808.1 रुपये का निचला स्तर छुआ है। निवेशकों की नजर अब 10 तारीख को आने वाले मुनाफे और आय के आंकड़ों पर टिकी है, क्योंकि पिछली तिमाही में कंपनी ने 12.7% की सालाना बढ़त के साथ 85.50 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

12:22 PM - जेएसडब्ल्यू सीमेंट के शेयरों में तूफानी तेजी

जेएसडब्ल्यू सीमेंट के शेयरों में आज जोरदार उछाल देखा जा रहा है और यह फिलहाल 8.55% की बढ़त के साथ 126.07 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में शानदार वापसी करते हुए 130.62 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जबकि पिछले साल इसी दौरान कंपनी घाटे में थी। मुनाफे में आए इस बड़े बदलाव की वजह से निवेशकों में भारी उत्साह है, जिससे शेयर आज 126.96 रुपये के ऊपरी स्तर तक भी पहुंचा। कंपनी के कामकाजी प्रदर्शन और मार्जिन में आए सुधार ने स्टॉक की कीमतों को जबरदस्त सहारा दिया है।

11:50 AM - कमिंस इंडिया ने दिया डबल डिजिट ग्रोथ का भरोसा

कमिंस इंडिया के मैनेजमेंट ने भविष्य को लेकर काफी भरोसा जताया है और वित्त वर्ष 2026 के साथ-साथ 2027 के लिए भी आय में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद की है। कंपनी का मानना है कि घरेलू बाजार में ग्रोथ की रफ्तार काफी मजबूत रहने वाली है। हालांकि, तीसरी तिमाही के नतीजों में 50 करोड़ रुपये का एकमुश्त एबिटडा प्रभाव पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी डेटा सेंटर सेक्टर में आ रही जबरदस्त तेजी को लेकर उत्साहित है। कंपनी अमेरिका और चीन दोनों बाजारों में मौजूद है, जहां डेटा सेंटर का काम काफी बढ़ रहा है। इसके अलावा, बजट में डेटा सेंटर के लिए दी गई टैक्स छूट और यूएस टैरिफ का एक्सपोर्ट पर कोई खास असर न पड़ना भी कंपनी के लिए काफी सकारात्मक संकेत दे रहा है।

11:29 AM - टीमलीज सर्विसेज के शेयरों में गिरावट

टीमलीज सर्विसेज के शेयरों में आज करीब 3% की गिरावट देखी जा रही है। कंपनी ने कल अपने तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए थे, जिसमें नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 46.8% बढ़कर 41.7 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल 28.4 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय भी 3% की बढ़त के साथ 3,013 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी एबिटडा 21.8% बढ़कर 42.4 करोड़ रुपये रही है और मार्जिन में भी सुधार हुआ है, जो पिछले साल के 1.2% से बढ़कर अब 1.4% पर पहुंच गया है। अच्छे नतीजों के बावजूद BFSI क्लाइंट्स की तरफ से स्टाफ कम करने के असर के कारण शेयर दबाव में नजर आ रहा है।

10:59 AM - अपोलो टायर्स के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव

अपोलो टायर्स के शेयरों ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी है और सुबह 10:59 बजे यह 506.75 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में स्टॉक 532 रुपये के हाई तक गया था, लेकिन अब यह पिछले बंद 512.65 रुपये के मुकाबले नीचे आ गया है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं और इसका मुनाफा सालाना आधार पर 40% बढ़कर 471 करोड़ रुपये रहा है। मुनाफे में इस जोरदार उछाल की मुख्य वजह घरेलू और एक्सपोर्ट मार्केट में अच्छी सेल्स रही है, इसके बावजूद शेयर ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाया।

10:42 AM - सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में गिरावट

सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज नतीजों से पहले सुस्ती देखी जा रही है और यह करीब 2% की गिरावट के साथ फिलहाल 1.6% नीचे कारोबार कर रहा है। कंपनी आज अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करने वाली है, जिससे पहले निवेशकों में थोड़ी सावधानी देखी जा रही है। बाजार की नजर कंपनी के नए ऑर्डर्स और मार्जिन पर रहेगी। पिछले कुछ समय से स्टॉक में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और आज के नतीजों के बाद इसमें बड़ी हलचल की उम्मीद है।

10:15 AM - टाटा पावर के शेयरों में गिरावट

टाटा पावर के शेयरों में आज कमजोरी देखी जा रही है और यह करीब 2.30% की गिरावट के साथ 363 रुपये पर आ गया है। कंपनी ने कल अपने तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए थे, जिसमें नेट प्रॉफिट 25% घटकर 772 करोड़ रुपये रह गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,031 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय भी 9% गिरकर 13,948 करोड़ रुपये रही है। मुंद्रा प्लांट के बंद होने और नए लेबर कोड की वजह से हुए 78 करोड़ रुपये के अतिरिक्त खर्च का असर नतीजों पर पड़ा है। हालांकि, कंपनी का एबिटडा मार्जिन मामूली सुधार के साथ 21.9% रहा है।

09:56 AM - फोर्स मोटर्स के शेयरों में जबरदस्त उछाल

फोर्स मोटर्स के शेयरों में आज शानदार तेजी देखी जा रही है और यह 5% से ज्यादा की बढ़त के साथ फिलहाल 5.3% ऊपर कारोबार कर रहा है। कंपनी के मुनाफे में भारी उछाल आया है और यह पिछले साल के 115.3 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 406.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस मुनाफे में 211 करोड़ रुपये का एकमुश्त फायदा भी शामिल है। कंपनी की आय 12.6% बढ़कर 2,128 करोड़ रुपये हो गई है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी EBITDA में भी 61.4% की बढ़ोतरी हुई है और मार्जिन पिछले साल के 12.3% से काफी सुधार के साथ 17.5% पर पहुंच गया है।

09:38 AM - कीस्टोन रियल्टर के शेयरों में गिरावट

कीस्टोन रियल्टर के शेयरों में आज भारी बिकवाली देखने को मिल रही है और यह करीब 5% तक लुढ़क गया है। कंपनी के तिमाही नतीजों में मुनाफा 77.3% घटकर केवल 3.4 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल इसी दौरान यह 15 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय भी 42.6% गिरकर 266.2 करोड़ रुपये पर आ गई है। कामकाज से होने वाली कमाई यानी एबिटडा में 71.8% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और मार्जिन भी पिछले साल के 8.9% से घटकर अब मात्र 4.4% रह गया है।

09:14 AM - जुबिलेंट इंग्रेविया के शेयरों में गिरावट

जुबिलेंट इंग्रेविया के शेयरों में आज करीब 3% की गिरावट देखी जा रही है और फिलहाल यह 2.7% नीचे कारोबार कर रहा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 32.4% गिरकर 47 करोड़ रुपये रह गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 69.4 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय में भी मामूली गिरावट आई है और यह 1,051 करोड़ रुपये रही है। इसके साथ ही एबिटडा 8.5% घटकर 126.1 करोड़ रुपये पर आ गया है और मार्जिन भी पिछले साल के 13% के मुकाबले गिरकर 12% रह गया है।

08:56 AM - बजाज फिनसर्व के नतीजों का आज स्टॉक पर दिखेगा असर

इससे पहले बुधवार को बजाज फिनसर्व ने अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा पिछले साल के मुकाबले लगभग स्थिर रहा और यह 2,229.15 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। हालांकि, कंपनी की ऑपरेशनल इनकम में सालाना आधार पर करीब 24 प्रतिशत की शानदार बढ़त देखी गई और यह 39,708.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। मुनाफे के सपाट रहने के पीछे कुछ प्रोविजनिंग और नए लेबर कोड से संबंधित चार्ज को मुख्य कारण माना जा रहा है। आज आने वाली कंपनियों के लिए बजाज फिनसर्व के इन आंकड़ों ने एक मिला-जुला माहौल तैयार कर दिया है।

08:46 AM - नए जमाने की कंपनियों और डिफेंस सेक्टर में हलचल

आज के नतीजों में कई ऐसी कंपनियां भी शामिल हैं जो पिछले कुछ समय से चर्चा में रही हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म नायका चलाने वाली एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स और एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला के नतीजे स्टार्टअप जगत की सेहत के बारे में बताएंगे। साथ ही, सुजलॉन एनर्जी और रिन्यूएबल सेक्टर की अन्य कंपनियों के आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर होगी। डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर से डेटा पैटर्न्स और मजगांव डॉक जैसी कंपनियों के नतीजे यह दिखाएंगे कि सरकारी ऑर्डर बुक का जमीन पर क्या असर हो रहा है। इसके साथ ही आरवीएनएल और हिंदुस्तान कॉपर जैसी सरकारी कंपनियां भी आज अपने आंकड़े पेश करने के लिए तैयार हैं।

08:30 AM - सबसे ज्यादा फोकस में रहेंगी ये कंपनियां

आज आने वाली लिस्ट में पेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज प्रॉपर्टीज और बर्जर पेंट्स जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। रियल एस्टेट और पेंट सेक्टर के ये नतीजे कंज्यूमर डिमांड और कंस्ट्रक्शन गतिविधियों की रफ्तार का संकेत देंगे। पाइप बनाने वाली कंपनी एस्ट्रल और ऑटो कंपोनेंट निर्माता यूनो मिंडा के आंकड़े भी आज ही आएंगे। बाजार में आज इन सभी स्टॉक्स में व्यक्तिगत तौर पर काफी उठापटक देखने को मिल सकती है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल मुनाफे के आंकड़ों पर ही नहीं, बल्कि कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले भविष्य के मार्गदर्शन पर भी ध्यान दें।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख