return to news
  1. Q2 Results Live: 9% टूटा अर्बन कंपनी का शेयर, आज ये कंपनियां जारी करेंगी तिमाही नतीजे

मार्केट न्यूज़

Q2 Results Live: 9% टूटा अर्बन कंपनी का शेयर, आज ये कंपनियां जारी करेंगी तिमाही नतीजे

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 19, 2026, 10:59 IST

सारांश

Q2 Results Live: शेयर बाजार में इस हफ्ते करीब 100 कंपनियां दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करने जा रही हैं। आज निफ्टी 50 की अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस के नतीजे आएंगे। इसके अलावा HDFC बैंक, ICICI बैंक और एक्सिस बैंक के वीकेंड नतीजों पर बाजार का बड़ा रिएक्शन देखने को मिलेगा।

q2-results-october-19-2026-live

दूसरी तिमाही के नतीजों को लेकर बाजार में हलचल, आज अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस पेश करेंगे नतीजे।

Q2 Results Live: शेयर बाजार में दूसरी तिमाही यानी Q2 अर्निंग्स सीजन की हलचल तेज हो गई है। इस छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार की नजरें कंपनियों के नतीजों पर टिकी रहेंगी। इस हफ्ते करीब 100 कंपनियां अपने तिमाही आंकड़े घोषित करने जा रही हैं, जिनमें निफ्टी 50 से लेकर ब्रॉड मार्केट की कंपनियां शामिल हैं। आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत बड़े नतीजों के साथ हो रही है। आज दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस अपने नतीजे पेश करने जा रही हैं। इसके साथ ही निवेशक वीकेंड और शुक्रवार शाम को आए बड़े बैंकों के नतीजों पर भी अपनी प्रतिक्रिया देंगे। बाजार में आज नतीजों और मैनेजमेंट कमेंट्री को लेकर दिनभर हलचल रहने वाली है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यहां देखें अपडेट्स:

10:54 AM - अर्बन कंपनी के शेयरों में 9% की गिरावट

शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने Q2 नतीजे जारी करने के बाद आज 10:54 AM पर अर्बन कंपनी का शेयर 8.90% टूटकर कारोबार कर रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का नेट लॉस 59 करोड़ रुपये से बढ़कर 182.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, हालांकि इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 41.4% की बढ़त के साथ 380 करोड़ रुपये से बढ़कर 537.3 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी का एबिटा लॉस भी 68.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 187.6 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ कंपनी के इंस्टाहेल्प सेगमेंट का ऑर्डर वॉल्यूम पिछली तिमाही के मुकाबले 63% बढ़कर 6.2 मिलियन हो गया है और इसका नेट ट्रांजैक्शन वैल्यू 34% चढ़कर 71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

इसके अलावा इंस्टाहेल्प के लिए प्रति ऑर्डर एडजस्टेड एबिटा लॉस सुधरकर Q1 के 346 रुपये से 279 रुपये पर आ गया है, जबकि इसका कुल एडजस्टेड एबिटा लॉस 174 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के बोर्ड ने इक्विटी और कनवर्टिबल सिक्योरिटीज के जरिए 2,500 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने को मंजूरी दी है। कंपनी का कहना है कि वह वित्त वर्ष 2028 की Q3 तक एडजस्टेड एबिटा ब्रेकइवन हासिल करने और वित्त वर्ष 2031 तक 1,000 करोड़ रुपये के एडजस्टेड एबिटा लक्ष्य तक पहुंचने की राह पर बनी हुई है। इसके साथ ही बोर्ड ने रेजिडेंशियल एयर कंडीशनर को नई कैटेगरी के रूप में तलाशने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी भी दे दी है।

10:40 AM - LTIM के शेयरों में 5% की गिरावट

शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने Q2 नतीजे जारी करने के बाद आज एलटीआईएम का शेयर करीब 4.5% तक लुढ़क गया है। पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी का नेट प्रॉफिट 4.8% गिरकर 1,468.6 करोड़ रुपये से 1,397.9 करोड़ रुपये रह गया है। हालांकि कंपनी का रेवेन्यू 1.7% की बढ़त के साथ 11,608 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,807.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी का कामकाजी मुनाफा यानी EBIT 2.2% चढ़कर 1,799.3 करोड़ रुपये से 1,838 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जिससे इसका EBIT मार्जिन 1,300 बेसिस प्वाइंट्स सुधरकर 15.5% से 28.5% पर आ गया है।

10:28 AM - आज अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस पर रहेगी नजर

दिन के बड़े नतीजों की बात करें तो निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बाजार के जानकारों को सीमेंट सेक्टर में डिमांड और मार्जिन के रुझान का इंतजार है। वहीं बजाज फाइनेंस की एसेट क्वालिटी और लोन ग्रोथ काफी अहम रहने वाली है। इन दोनों दिग्गजों के अलावा आज हिंदुस्तान जिंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पिरामल फाइनेंस भी अपने नतीजे पेश करेंगे। साथ ही इरेडा, शोभा, डेल्टा कॉर्प, वारी रिन्यूएबल टेक, नेलको, जस्ट डायल, HFCL, एसएमएल महिंद्रा, गैलेंट इस्पात और जीओसीएल कॉर्पोरेशन के नतीजे भी आज ही आने हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख