return to news
  1. Q2 earnings this week: इस हफ्ते TCS, Tata Elxsi समेत कई दिग्गज कंपनियां देंगी कमाई का ब्योरा, कैसे रह सकते हैं नतीजे?

मार्केट न्यूज़

Q2 earnings this week: इस हफ्ते TCS, Tata Elxsi समेत कई दिग्गज कंपनियां देंगी कमाई का ब्योरा, कैसे रह सकते हैं नतीजे?

Upstox

4 min read | अपडेटेड October 06, 2025, 09:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Q2 earnings: GST में सुधार और त्योहारी सीजन में डिमांड बढ़ने के चलते कंज्यूमर फोकस्ड कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है। अलग-अलग सेक्टर्स की कई कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम घटाए हैं। इसके साथ ही ऑटो, ड्यूरेबल्स और रिटेल जैसी कैटेगरी में डिस्क्रेशनरी स्पेंडिंग बढ़ने की संभावना है।

Q2 earnings

Q2 earnings: इस लिस्ट में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) समेत कई दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।

Q2 earnings this week: वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजों का सीजन इस हफ्ते शुरू होने वाला है। 6 अक्टूबर से शुरू हो रहे नए सप्ताह में कई दिग्गज कंपनियां जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करने जा रही हैं। इस लिस्ट में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) समेत कई दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहली तिमाही में सुस्ती के बाद भारतीय कंपनियों के लिए दूसरी तिमाही की कमाई में तेजी आने की उम्मीद है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस हफ्ते इन नतीजों पर रहेगी नजर

इस हफ्ते दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे घोषित करने वाली कंपनियों में TCS, Tata Elxsi और DMart जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इस दौरान कुल 27 कंपनियां अपने वित्तीय नतीजे पेश करेंगी।

  • Tata Consultancy Services (TCS) और Tata Elxsi — 9 अक्टूबर (गुरुवार)
  • DMart (Avenue Supermarts) — 11 अक्टूबर (शनिवार)
  • Shringar House of Mangalsutra — 7 अक्टूबर (मंगलवार)

कैसी रह सकती है कंपनियों के लिए सितंबर तिमाही?

GST में सुधार और त्योहारी सीजन में डिमांड बढ़ने के चलते कंज्यूमर फोकस्ड कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही ऑटो, ड्यूरेबल्स और रिटेल जैसी कैटेगरी में डिस्क्रेशनरी स्पेंडिंग बढ़ने की संभावना है। GST में सुधार के बाद अलग-अलग सेक्टर्स की कई कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम घटाए हैं। इससे लोगों के हाथ में पैसा बचने और कंजप्शन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

राइट होराइजन्स PMS के संस्थापक और फंड मैनेजर अनिल रेगो का कहना है कि ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। पिछले कुछ तिमाहियों में कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ा था। लेकिन अब कमोडिटी दाम स्थिर हो रहे हैं और सप्लाई चेन सामान्य हो चुकी है। इससे कंपनियों को फिर से कीमतें तय करने की ताकत मिली है, जो खासकर मैन्युफैक्चरिंग और कंजम्प्शन सेक्टर में बेहतर ग्रॉस मार्जिन के रूप में दिखेगा।

फाइनेंशियल सेक्टर यानी बैंक और NBFC भी इस बार कुल मुनाफे में अहम भूमिका निभाएंगे। रिटेल, कृषि और MSME सेगमेंट में कर्ज की मांग बनी हुई है। वहीं, एसेट क्वालिटी स्थिर रही है। नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में थोड़ी कमी जरूर है, लेकिन अच्छे लोन ग्रोथ, कम फंसे कर्ज (slippages) और पुरानी रिकवरी के चलते बैंकों का मुनाफा मजबूत बना हुआ है।

हेल्थकेयर सेक्टर भी अच्छा प्रदर्शन दिखाने की उम्मीद है, क्योंकि इस क्षेत्र में मेडिकल टूरिज्म, बढ़ती घरेलू मांग और सेवाओं की पहुंच में वृद्धि जैसे कारक तेजी ला रहे हैं। रेगो का कहना है कि, “कुल मिलाकर Q2 FY26 के नतीजे बेहतर रहने की उम्मीद है। इसका सहारा मजबूत उपभोग प्रवृत्तियों, मार्जिन में सुधार और स्थिर वित्तीय सेक्टर प्रदर्शन से मिलेगा, हालांकि वैश्विक स्तर पर टैरिफ और भू-राजनीतिक जोखिम जैसी चुनौतियां बनी रहेंगी।”

इस हफ्ते नतीजे जारी करने वाली कंपनियों की लिस्ट

कंपनी का नाम (Company Name)तारीख (Date)
Aryan Industries (AIFL)06 अक्टूबर 2025
Kesar Enterprises06 अक्टूबर 2025
AJR Infra and Tolling07 अक्टूबर 2025
Devyani Detergents Industries (DDIL)07 अक्टूबर 2025
Devx07 अक्टूबर 2025
Harmony Capital Services07 अक्टूबर 2025
Parag Textiles Industries (PTIL)07 अक्टूबर 2025
Shringar House of Mangalsutra07 अक्टूबर 2025
Mangalam Industrial Finance (MNIL)08 अक्टूबर 2025
Saatvik Green Energy08 अक्टूबर 2025
Standard Chartered Bank (SCBL)08 अक्टूबर 2025
Ashish Polyplast09 अक्टूबर 2025
Eimco Elecon (India)09 अक्टूबर 2025
Evoq Remedies09 अक्टूबर 2025
GM Breweries09 अक्टूबर 2025
Tata Elxsi09 अक्टूबर 2025
Tata Consultancy Services (TCS)09 अक्टूबर 2025
Triton Valves09 अक्टूबर 2025
AAA Technologies10 अक्टूबर 2025
Bizotic Commercial10 अक्टूबर 2025
Elecon Engineering Company10 अक्टूबर 2025
Hathway Bhawani Cabletel & Datacom10 अक्टूबर 2025
Oswal Overseas10 अक्टूबर 2025
Pro Fin Capital Services10 अक्टूबर 2025
SHPL Pune10 अक्टूबर 2025
Vivid Mercantile10 अक्टूबर 2025
Avenue Supermarts (DMart)11 अक्टूबर 2025
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख