return to news
  1. OMC stocks: HPCL से RIL तक कई शेयर 3% तक उछले, अमेरिका के इस बयान के बाद दिखी खरीदारी

मार्केट न्यूज़

OMC stocks: HPCL से RIL तक कई शेयर 3% तक उछले, अमेरिका के इस बयान के बाद दिखी खरीदारी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 20, 2026, 13:02 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव करीब $105 प्रति बैरल आ गया। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और सप्लाई बेहतर करने की कोशिशों से कीमतें नीचे आई हैं। तेल सस्ता होने से OMC कंपनियों का खर्च घटता है और उनका मुनाफा बढ़ने की उम्मीद होती है।

omcs

OMCs: शुक्रवार को तेल के अलावा गैस सेक्टर के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के शेयरों में आज 20 मार्च को जमकर खरीदारी हो रही है। Hindustan Petroleum Corporation Limited यानी HPCL का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 344.95 रुपये के भाव पर पहुंच गया। इसके अलावा Indian Oil Corporation में भी 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखी गई। Bharat Petroleum Corporation Limited में भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शुक्रवार को तेल के अलावा गैस सेक्टर के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। Indraprastha Gas का शेयर 2.2 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा Reliance Industries का शेयर करीब 3 फीसदी बढ़ गया।

क्या है इन शेयरों में तेजी की वजह

इस तेजी की सबसे बड़ी वजह यह रही कि कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव करीब $105 प्रति बैरल आ गया। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और सप्लाई बेहतर करने की कोशिशों से कीमतें नीचे आई हैं। तेल सस्ता होने से OMC कंपनियों का खर्च घटता है और उनका मुनाफा बढ़ने की उम्मीद होती है।

जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीद

अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह ईरान के तेल पर लगे कुछ प्रतिबंध कम कर सकता है। साथ ही, दुनिया के कई देश Hormuz Strait में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की वजह से तेल की कीमतें काफी बढ़ गई थीं। अब अमेरिका और अन्य देश कोशिश कर रहे हैं कि तेल की सप्लाई सामान्य रहे और कीमतें ज्यादा न बढ़ें।

अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी Scott Bessent ने कहा कि अमेरिका जल्द ही समुद्र में मौजूद ईरान के करीब 140 मिलियन बैरल तेल पर से प्रतिबंध हटा सकता है। इससे बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ेगी और कीमतें कम होंगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख