return to news
  1. कच्चे तेल के गिरते दाम ने बदली OMC स्टॉक्स की किस्मत, BPCL और HPCL में जबरदस्त तेजी

मार्केट न्यूज़

कच्चे तेल के गिरते दाम ने बदली OMC स्टॉक्स की किस्मत, BPCL और HPCL में जबरदस्त तेजी

विकास तिवारी

4 min read | अपडेटेड April 08, 2026, 13:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर की खबर से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इसका सीधा फायदा भारतीय तेल कंपनियों को मिला है। एचपीसीएल और बीपीसीएल जैसी कंपनियों के शेयरों में आज जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है, जिससे शेयर बाजार में रौनक लौट आई है।

oil-gas-stocks-rally-trump

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में दिखा जोरदार एक्शन।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने दुनिया भर के बाजारों में नई जान फूंक दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो हफ्ते के दोतरफा सीजफायर यानी युद्धविराम का ऐलान किया है। इस समझौते की खबर आते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल के दाम गिरने का सबसे बड़ा और सकारात्मक असर भारतीय शेयर बाजार के ऑयल एंड गैस सेक्टर पर पड़ा है। आज सुबह से ही तेल कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है और निवेशकों का भरोसा फिर से लौटता हुआ नजर आ रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ट्रंप की घोषणा और तेल की कीमतों का हाल

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच पिछले छह हफ्तों से चल रहे संघर्ष में यह पहली बार है जब शांति की कोई ठोस उम्मीद जगी है। ट्रंप के इस फैसले के बाद तेल की सप्लाई से जुड़ी चिंताएं कम हो गई हैं। जैसे ही यह खबर आई कि अगले दो हफ्ते तक कोई हमला नहीं होगा, वैसे ही क्रूड ऑयल की कीमतें धड़ाम से नीचे गिर गईं। भारत के लिए यह बहुत बड़ी राहत की बात है क्योंकि भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल दूसरे देशों से खरीदता है। तेल की कीमतें गिरने से भारत का इंपोर्ट बिल कम होगा जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी।

भारत के लिए क्यों है यह अच्छी खबर?

कच्चे तेल के दाम गिरने से भारत को कई मोर्चों पर फायदा मिलता है। सबसे पहले तो इससे करेंट अकाउंट डेफिसिट यानी कैड को कम करने में मदद मिलती है। जब तेल सस्ता होता है तो ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल की लागत कम हो जाती है, जिसका सीधा असर महंगाई पर पड़ता है। महंगाई कम होने से लोगों की खर्च करने की क्षमता बढ़ती है और इससे पूरी इकोनॉमी में ग्रोथ देखने को मिलती है। इसके अलावा, तेल की कम कीमतें सरकार के बजट को भी संतुलित करती हैं क्योंकि इससे सब्सिडी का बोझ कम हो जाता है। यही कारण है कि आज भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूती दिखाता हुआ नजर आ रहा है।

तेल मार्केटिंग कंपनियों की मौज

शेयर बाजार में आज सबसे ज्यादा चमक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी ओएमसी में देखी जा रही है। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक हिंदुस्तान पेट्रोलियम यानी एचपीसीएल के शेयर में करीब 7.72 पर्सेट की भारी तेजी आई है। वहीं भारत पेट्रोलियम यानी बीपीसीएल भी 6.29 पर्सेट से ज्यादा उछल गया है। इंडियन ऑयल के शेयरों में भी 5 पर्सेट से ज्यादा की बढ़त देखी गई है। इन कंपनियों को फायदा इसलिए होता है क्योंकि कच्चे तेल के दाम गिरने से इनका मार्केटिंग मार्जिन बढ़ जाता है। इसके अलावा, तेल सस्ता होने से इन कंपनियों की वर्किंग कैपिटल की जरूरतें कम हो जाती हैं और इन्वेंट्री लॉस का डर भी खत्म हो जाता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी आज 2.71 पर्सेट की अच्छी बढ़त दर्ज की गई है।

ओएनजीसी और ऑयल इंडिया को झटका

एक तरफ जहां तेल बेचने वाली कंपनियों को फायदा हो रहा है, वहीं तेल निकालने वाली यानी अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए यह खबर अच्छी नहीं रही। ओएनजीसी के शेयरों में आज 2.60 पर्सेट की गिरावट देखी गई है और ऑयल इंडिया का शेयर भी 3.71 पर्सेट तक टूट गया है। दरअसल, जब कच्चे तेल के दाम गिरते हैं तो इन कंपनियों को मिलने वाला रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट कम हो जाता है क्योंकि इनके तेल की कीमत बाजार के हिसाब से घट जाती है। कम कीमतों का मतलब है कम मुनाफा, इसलिए निवेशक इन शेयरों से दूरी बना रहे हैं। गेल, पेट्रोनेट और महानगर गैस जैसी गैस कंपनियों के शेयर हालांकि आज अच्छी बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख