return to news
  1. Stock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, NSE और BSE पर ट्रेडिंग होगी या नहीं? यहां चेक करें

मार्केट न्यूज़

Stock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, NSE और BSE पर ट्रेडिंग होगी या नहीं? यहां चेक करें

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 13, 2026, 12:07 IST

सारांश

Stock Market Holiday 2026: NSE पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक साल 2026 में कुल 16 दिन शेयर बाजार की छुट्टी रहने वाली है। इनमें से 6 छुट्टियां पहले ही हो चुकी हैं। 14 अप्रैल की छुट्टी के बाद साल में 9 ट्रेडिंग हॉलिडे बाकी हैं।

Stock Market holiday

Stock Market: अंबेडकर जयंती के बाद अगली छुट्टियां Maharashtra Day को और Eid al-Adha को होंगी।

Stock Market Holiday: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक जरूरी खबर है। कल 14 अप्रैल यानी मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ट्रेडिंग नहीं होगी। दरअसल 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाई जाती है, जिसके चलते शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी। कमोडिटी मार्केट की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया 14 अप्रैल को सुबह के सेशन में बंद रहेगा, लेकिन शाम के सेशन में खुल जाएगा। वहीं नेशनल कमोडिटी एंड डेरेवेटिव एक्सचेंज पूरे दिन, यानी सुबह और शाम दोनों सेशन में बंद रहेगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

2026 में कुल 16 छुट्टियां

NSE पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक साल 2026 में कुल 16 दिन शेयर बाजार की छुट्टी रहने वाली है। इनमें से 6 छुट्टियां पहले ही हो चुकी हैं। 14 अप्रैल की छुट्टी के बाद साल में 9 ट्रेडिंग हॉलिडे बाकी हैं।

इसके बाद कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार

अंबेडकर जयंती के बाद अगली छुट्टियां Maharashtra Day (1 मई) को और Eid al-Adha (28 मई) को होंगी इसके बाद छुट्टियों की लिस्ट में Muharram (26 जून), Ganesh Chaturthi (14 सितंबर), Gandhi Jayanti (2 अक्टूबर), Dussehra (20 अक्टूबर), Diwali Balipratipada (10 नवंबर), Guru Nanak Jayanti (24 नवंबर) और आखिरी में Christmas (25 दिसंबर) भी शामिल हैं।

वीकेंड पर पड़ रही है ये छुट्टियां

2026 में 4 छुट्टियां ऐसी हैं जो वीकेंड पर पड़ रही हैं, इसलिए उनका ट्रेडिंग पर असर नहीं पड़ेगा। इनमें Maha Shivaratri (15 फरवरी) और Eid al-Fitr (21 मार्च) पहले ही गुजर चुकी हैं, जबकि Independence Day (15 अगस्त) शनिवार को और Diwali (8 नवंबर) रविवार को पड़ेगी।

Diwali के दिन भले ही रविवार हो, लेकिन उसी दिन खास “मुहूर्त ट्रेडिंग” सेशन होगा, जिसे Muhurat Trading कहा जाता है। यह करीब 1 घंटे का सेशन होता है, जिसका टाइम बाद में बताया जाएगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख