return to news
  1. NMDC Steel का शेयर आज अचानक 11% क्यों चढ़ा? इस नए अपडेट के बाद निवेशकों ने जमकर की खरीदारी

मार्केट न्यूज़

NMDC Steel का शेयर आज अचानक 11% क्यों चढ़ा? इस नए अपडेट के बाद निवेशकों ने जमकर की खरीदारी

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 07, 2026, 14:12 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

NMDC Steel ने 6 अप्रैल को स्टॉक एक्सचेंज में दी जानकारी में बताया कि 31 मार्च 2026 तक भारत सरकार (President of India), जो कंपनी की प्रमोटर है, के पास 178,16,33,571 शेयर हैं, जो कुल हिस्सेदारी का 60.79% है।

शेयर सूची

NMDC Steel

NMDC Steel एक सरकारी कंपनी है, जो भारत सरकार के स्टील मंत्रालय के अधीन काम करती है।

पब्लिक सेक्टर की कंपनी NMDC Steel के शेयरों में आज 7 अप्रैल को जमकर खरीदारी हो रही है। आज के कारोबार में यह स्टॉक 11 फीसदी से अधिक उछलकर 41.67 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। दिलचस्प बात यह है कि आज शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव है, लेकिन फिर भी NMDC Steel में तेजी देखने को मिली है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 11561.24 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 49.62 रुपये और 52-वीक लो 28.35 रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है NMDC Steel में तेजी की वजह

NMDC Steel ने 6 अप्रैल को स्टॉक एक्सचेंज में दी जानकारी में बताया कि 31 मार्च 2026 तक भारत सरकार (President of India), जो कंपनी की प्रमोटर है, के पास 178,16,33,571 शेयर हैं, जो कुल हिस्सेदारी का 60.79% है। साथ ही कंपनी ने साफ किया कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में प्रमोटर ने अपने किसी भी शेयर पर कोई गिरवी नहीं रखा, यानी शेयर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

NMDC Steel क्या करती है?

NMDC Steel एक सरकारी कंपनी है, जो भारत सरकार के स्टील मंत्रालय के अधीन काम करती है। इसके शेयर BSE और NSE पर लिस्टेड हैं। कंपनी का मुख्य प्लांट छत्तीसगढ़ के नगरनार में है, जिसकी क्षमता 3 मिलियन टन प्रति वर्ष (3 MTPA) है।

इस स्टील प्लांट को बनाने में करीब ₹24,000 करोड़ का खर्च आया है। यहां पर कंपनी हाई-क्वालिटी फ्लैट स्टील प्रोडक्ट्स बनाती है, जैसे हॉट-रोल्ड (HR) कॉइल, शीट्स और प्लेट्स, जो कई इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल होते हैं। कंपनी खास तौर पर हाई-स्ट्रेंथ स्ट्रक्चरल स्टील, पाइपलाइन के लिए API ग्रेड स्टील और ऑटोमोबाइल व इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए मटेरियल बनाती है, जिससे इसकी इंडस्ट्रियल डिमांड मजबूत बनी रहती है।

इसके अलावा, 7 जनवरी 2026 को कंपनी ने बताया था कि Vishwanath Suresh, जो पहले NMDC में डायरेक्टर (कमर्शियल) थे, उन्हें MOIL लिमिटेड का CMD नियुक्त किया गया है। इस वजह से उन्हें NMDC और NMDC Steel दोनों के बोर्ड से 7 जनवरी 2026 से हटा दिया गया।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख