return to news
  1. Nifty Realty में जोरदार उछाल, 5 दिन में 15% चढ़ा, RBI के रेपो रेट स्थिर रखने से मिला सपोर्ट

मार्केट न्यूज़

Nifty Realty में जोरदार उछाल, 5 दिन में 15% चढ़ा, RBI के रेपो रेट स्थिर रखने से मिला सपोर्ट

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 08, 2026, 15:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी Prestige Estates Projects और Lodha Developers के शेयरों में है और ये दोनों 8 फीसदी से अधिक उछल गए हैं। इसके अलावा Phoenix Mills और DLF में 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। Godrej Properties, SOBHA और Aditya Birla Real Estate के शेयर भी 5-6 फीसदी तक चढ़ गए हैं।

शेयर सूची

PRESTIGE
--
LODHA
--
Nifty Realty

Nifty Realty में काफी गिरावट आई थी, जिससे शेयर ओवरसोल्ड हो गए थे।

Nifty Realty में आज एक बार फिर शानदार तेजी नजर आ रही है और यह इंडेक्स करीब 7 फीसदी उछल गया है। यह लगातार पांचवां दिन है जब इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। इस दौरान Nifty Realty में करीब 15 फीसदी की रैली आ चुकी है। इस तेजी की एक बड़ी वजह RBI का रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रखना है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ब्याज दरें स्थिर रहने से होम लोन सस्ता और किफायती रहता है, जिससे रियल एस्टेट सेक्टर को फायदा मिलता है। इसके अलावा यह अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का भी असर है।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी Prestige Estates Projects और Lodha Developers के शेयरों में है और ये दोनों 8 फीसदी से अधिक उछल गए हैं। इसके अलावा Phoenix Mills और DLF में 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। Godrej Properties, SOBHA और Aditya Birla Real Estate के शेयर भी 5-6 फीसदी तक चढ़ गए हैं।

क्या है तेजी की वजह

एक्सपर्ट्स के मुताबिक हाल ही में रियल्टी सेक्टर में काफी गिरावट आई थी, जिससे शेयर ओवरसोल्ड हो गए थे। अब उसमें रिकवरी दिख रही है, खासकर बैंकिंग और ऑटो जैसे रेट-सेंसेटिव सेक्टर्स के साथ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्याज दर स्थिर रहने से घर खरीदने वालों की क्षमता बनी रहती है और कंपनियां लंबी अवधि की प्लानिंग कर पाती हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख