return to news
  1. IT Stocks: निवेशकों को राहत की सांस, Infosys से Coforge तक कई शेयर 3% तक उछले, यहां जानिए वजह

मार्केट न्यूज़

IT Stocks: निवेशकों को राहत की सांस, Infosys से Coforge तक कई शेयर 3% तक उछले, यहां जानिए वजह

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 25, 2026, 11:07 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज Infosys और HCL Tech के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी नजर आ रही है और ये 3 फीसदी से अधिक उछल गए हैं। इसके साथ ही LTIM, TCS, Tech Mahindra, Coforge, Mphasis और Wipro के शेयरों में भी 2 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

शेयर सूची

IT Stocks

IT Stocks: अमेरिका में सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयरों में कल रात राहत भरी रैली देखने को मिली।

IT Stocks: आईटी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों ने आज 25 फरवरी को जोरदार वापसी की। आज के कारोबार में Nifty IT इंडेक्स 2.78 फीसदी तक उछलकर 30999 के स्तर पर पहुंच गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। इसके पहले कल यानी 24 फरवरी को IT शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई थी, जिसके चलते यह इंडेक्स करीब 5 फीसदी तक टूट गया। इस दौरान इन कंपनियों का मार्केट कैप कुल करीब ₹1.2 लाख करोड़ साफ हो गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज इन शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज Infosys और HCL Tech के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी नजर आ रही है और ये 3 फीसदी से अधिक उछल गए हैं। इसके साथ ही LTIM, TCS, Tech Mahindra, Coforge, Mphasis और Wipro के शेयरों में भी 2 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। इसके अलावा OFSS और Persistent Systems के शेयर भी 1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

IT शेयरों में अचानक वापसी की क्या है वजह

पहला बड़ा कारण अमेरिका से आया। अमेरिका में सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयरों में कल रात राहत की रैली देखने को मिली। हाल के हफ्तों में Anthropic द्वारा नए AI टूल लॉन्च किए जाने के बाद से सॉफ्टवेयर स्टॉक्स दबाव में थे। लेकिन अब माहौल बदलता दिखा।

AI कंपनी Anthropic ने कई SaaS कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की, जिनमें Salesforce भी शामिल है। इससे यह साफ संदेश गया कि Anthropic सॉफ्टवेयर कंपनियों को खत्म करने नहीं, बल्कि उनके साथ मिलकर काम करने आई है। यही डर पहले आईटी और सॉफ्टवेयर शेयरों की गिरावट की बड़ी वजह बना था।

इस खबर के बाद Salesforce का शेयर 4% से ज्यादा चढ़ा। इसके अलावा DocuSign और ServiceNow जैसे शेयरों में भी 1% से 2% की तेजी आई। इसका सीधा असर भारतीय आईटी शेयरों पर भी पड़ा।

आईटी शेयर अब “ओवरसोल्ड जोन” में

दूसरा बड़ा कारण यह है कि भारतीय आईटी शेयर अब “ओवरसोल्ड जोन” में पहुंच चुके हैं। साल के सिर्फ पहले दो महीनों में ही, Nifty IT की 10 में से 7 कंपनियों के शेयर 20% या उससे ज्यादा गिर चुके हैं। इतना ही नहीं, मंगलवार के क्लोजिंग लेवल पर Nifty IT Index, अप्रैल 2003 के बाद अपने सबसे खराब महीने की ओर बढ़ रहा था। यानी 20 साल से भी ज्यादा समय में ऐसी गिरावट बहुत कम देखने को मिली है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख