return to news
  1. Nifty IT: Coforge, TCS और Infosys समेत कई शेयर लुढ़के, यहां समझिए क्या है वजह

मार्केट न्यूज़

Nifty IT: Coforge, TCS और Infosys समेत कई शेयर लुढ़के, यहां समझिए क्या है वजह

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 17, 2026, 11:07 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज सबसे ज्यादा गिरावट Coforge के शेयरों में है और यह करीब 3.40 फीसदी लुढ़क गया है। इसके अलावा Wipro और Persistent Systems के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी नजर आ रही है। आज OFSS, TCS और Infosys में भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई।

शेयर सूची

IT Stocks

IT Stocks: इस साल अब तक Nifty IT में करीब 25 परसेंट की गिरावट आ चुकी है।

IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 17 मार्च को जमकर बिकवाली हो रही है। आज के कारोबार में Nifty IT इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा टूटकर 28,288.05 के स्तर पर आ गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। बता दें कि पिछले एक महीने में निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 13 परसेंट टूट चुका है। वहीं इस साल अब तक इसमें करीब 25 परसेंट की गिरावट आ चुकी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज इन शेयरों में हो रही है बिकवाली

आज सबसे ज्यादा गिरावट Coforge के शेयरों में है और यह करीब 3.40 फीसदी लुढ़क गया है। इसके अलावा Wipro और Persistent Systems के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी नजर आ रही है। आज OFSS, TCS और Infosys में भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई।

क्या है IT शेयरों में गिरावट की वजह

दरअसल अमेरिका की सेंट्रल बैंक यानी Federal Reserve की आने वाली पॉलिसी मीटिंग पर बाजार की नजर टिकी हुई है। बाजार को उम्मीद है कि फिलहाल ब्याज दरों में कटौती नहीं होगी। इससे ग्लोबल निवेशकों का मूड थोड़ा नेगेटिव हो गया है, जिसका सीधा असर आईटी शेयरों पर पड़ रहा है।

इसके अलावा, आईटी कंपनियां अमेरिका जैसे बड़े बाजारों पर निर्भर होती हैं। अभी वहां आर्थिक ग्रोथ को लेकर अनिश्चितता है और जियोपॉलिटिकल टेंशन भी चल रही है, जिससे डिमांड कमजोर पड़ने का डर है। इसी वजह से निवेशक इन स्टॉक्स से दूरी बना रहे हैं।

विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली भी बाजार पर असर डाल रहा है। कल यानी 16 मार्च को FIIs ने 9365 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने कुल 66248 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख