return to news
  1. Muhurat Trading 2025 Highlights: भारी उठा-पटक के बीच बाजार ने गंवाई बढ़त, Sensex 63 अंक चढ़ा, Nifty 25868 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Muhurat Trading 2025 Highlights: भारी उठा-पटक के बीच बाजार ने गंवाई बढ़त, Sensex 63 अंक चढ़ा, Nifty 25868 पर बंद

Upstox

9 min read | अपडेटेड October 21, 2025, 15:23 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Muhurat Trading 2025: ब्लॉक डील सत्र दोपहर 1:15 बजे शुरू होगा और 1:45 बजे बंद होगा। इसके बाद आईपीओ और री-लिस्टेड शेयरों के लिए प्री-ओपन सेशन 1:30 बजे से 1:45 बजे तक रहेगा। इसके बाद सामान्य मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 1:45 बजे से 2:45 बजे तक चलेगा।

Muhurat Trading

Muhurat Trading: एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार भी कल रात बढ़त के साथ बंद हुआ।

Muhurat Trading 2025: भारतीय शेयर बाजार में आज 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली 2025 के अवसर पर स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में भारी उठा-पटक देखने को मिला। हालांकि, अंत में बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 62.97 अंकों की तेजी रही और यह 84,426.34 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 25.45 अंकों की बढ़त रही और यह 25,868.60 के लेवल पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बाजार ने गंवाई बढ़त

आज के एक घंटे के कारोबार में Sensex एक समय पर करीब 300 अंक उछलकर 84,665.44 के लेवल पर पहुंच गया था। हालांकि, बाजार बंद होने से पहले मुनाफावसूली का दबाव बढ़ गया। इसके चलते Sensex ने अपनी बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया।

Sensex के 30 शेयरों का मिला-जुला प्रदर्शन

आज Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Bajaj Finserv, Infosys, Axis Bank, Mahindra & Mahindra और Tata Motors के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, HCL Technologies, Trent और Bharti Airtel समेत कई शेयर लाल निशान पर बंद हुए। आज स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.11 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.52 फीसदी उछल गया।

ज्यादातर सेक्टर्स हरे निशान पर बंद

आज NSE पर ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी निफ्टी मीडिया, मेटल और फार्मा शेयरों में दिखी। इसके अलावा, रियल्टी और PSU बैंक इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

सूचकांक (Index)प्रतिशत बदलाव (%)
निफ्टी ऑटो0.16
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/500.08
निफ्टी FMCG0.02
निफ्टी IT0.02
निफ्टी मीडिया0.56
निफ्टी मेटल0.40
निफ्टी फार्मा0.34
निफ्टी PSU बैंक-0.06
निफ्टी प्राइवेट बैंक0.00
निफ्टी रियल्टी-0.09
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स0.23
निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स0.03
निफ्टी ऑयल एंड गैस0.05
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर0.38
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक0.20
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-0.11
निफ्टी मिडस्मॉल IT और टेलीकॉम0.22

हर साल 1 घंटे का होता है मुहूर्त ट्रेडिंग

मुहूर्त ट्रेडिंग हर साल दिवाली के दिन एक घंटे का होता है, जिसे निवेशक शुभ मानते हैं। यह नए हिंदू कैलेंडर वर्ष, या विक्रम संवत की शुरुआत का प्रतीक है। मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन भारतीय शेयर बाजारों और कमोडिटी एक्सचेंजों का एक घंटे का ट्रेडिंग सेशन है।

भारतीय शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन बढ़त के साथ खुला। ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार भी कल रात बढ़त के साथ बंद हुआ। पिछले सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था और लगातार चौथे दिन तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में सोमवार को आधे फीसदी से अधिक की बढ़त रही।

Muhurat Trading 2025 का शेड्यूल

  • ब्लॉक डील सेशन दोपहर 1:15 बजे से 1:45 बजे तक
  • आईपीओ और रि-लिस्टेड शेयरों के लिए प्री-ओपन सेशन 1:30 बजे से 1:45 बजे तक
  • सामान्य मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन 1:45 बजे से 2:45 बजे तक
02:46 PM: Sensex-Nifty मामूली बढ़त के साथ बंद

भारतीय शेयर बाजार में आज 21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, अंत में यह मामूली बढ़त के साथ ही बंद हुआ। Sensex में आज के कारोबार में 62.97 अंकों की तेजी रही और यह 84,426.34 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 25.45 अंकों की तेजी रही और यह 25,868.60 के स्तर पर बंद हुआ।

02:38 PM: Sensex-Nifty ने गंवाई बढ़त

भारतीय शेयर बाजार ने आज मुहूर्त ट्रेडिंग पर अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी। एक समय पर Sensex में 300 अंकों की बढ़त थी। हालांकि, फिलहाल इसमें फ्लैट ट्रेडिंग हो रही है। दूसरी तरफ निफ्टी 50 भी 8.55 अंकों की मामूली बढ़त के साथ सपाट है।

02:35 PM: Ather Energy के शेयर भी 52-वीक हाई पर

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी Ather Energy के शेयर NSE पर 5.53% बढ़कर ₹762.2 प्रति शेयर पर पहुंच गए, जो इसका 52 वीक हाई है।

02:32 PM: 52-वीक हाई पर पहुंचे ये 3 शेयर

मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान BSE Sensex में 3 शेयरों ने अपने-अपने 52-वीक हाई को छू लिया। Bajaj Finserv के शेयर की कीमत BSE पर ₹2,155.30 के नए 52-वीक हाई पर पहुंच गई। Bajaj Finance के शेयरों ने भी ₹1,089.95 के नए हाई को छुआ। Bharti Airtel के शेयर की कीमत भी ₹2,057.95 के 52-वीक के उच्चतम स्तर को छू गई।

02:23 PM: Axis Bank में तेजी की क्या है वजह?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 20 अक्टूबर से प्रभावी 3 साल की अवधि के लिए बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में नीरज गंभीर की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इस खबर के बाद मंगलवार को मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान Axis Bank के शेयर में तेजी आई। BSE पर यह शेयर 0.87% बढ़कर ₹1,236.90 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था।

02:18 PM: 2,306 शेयर हरे निशान में, 486 शेयर लाल

मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान NSE पर 2,879 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2,306 हरे निशान में, 486 लाल निशान में रहे। 97 शेयर ऐसे भी रहे, जिनके प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ।

02:16 PM: Nifty 50 के टॉप लूजर्स में Kotak Mahindra Bank समेत ये शेयर

मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के दौरान Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, Shriram Finance, Asian Paints, ONGC और Bhart Airtel जैसे शेयर Nifty 50 के टॉप लूजर्स में शामिल रहे।

02:13 PM: MCX पर Gold और Silver की कीमतों में भारी गिरावट

दिवाली के स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई। MCX पर सोने का भाव ₹2,454 या 1.88% की गिरावट के साथ ₹1,28,170 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि MCX पर चांदी का भाव ₹7,518 या 4.76% की गिरावट के साथ ₹1,50,469 प्रति किलोग्राम पर आ गया।

02:09 PM: ये हैं टॉप NIFTY50 गेनर्स

आज मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान कई दिग्गज शेयरों में तेजी नजर आ रही है। निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में Infosys, Cipla, Adani Ports, Tata Motors, Eternal, JSW Steel, Dr Reddy's, Tech Mahindra और HDFC Bank जैसे शेयर शामिल हैं।

02:05 PM: स्मॉल कैप और मिडकैप इंडेक्स में भी बढ़त

आज दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के मौके पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी तेजी नजर आ रही है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.27 फीसदी उछल गया है। दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.61 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है।

01:58 PM: सभी सेक्टर हरे निशान पर

भारतीय शेयर बाजार में आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि, किसी भी इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी नहीं है। सबसे ज्यादा निफ्टी मीडिया में बढ़त है और यह 0.99 फीसदी उछल गया है। Auto, IT, Metal, FMCG और Nifty बैंकिंग समेत सभी अहम इंडेक्स हरे निशान पर तो हैं लेकिन मामूली बढ़त के साथ।

01:56 PM: Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयरों में तेजी

मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Infosys, Tata Motors Passenger Vhcls, Tata Steel, Adani Ports और M&M के शेयरों में नजर आ रही है। दूसरी तरफ Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank और Bharti Airtel जैसे शेयरों में दबाव है।

01:47 PM: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत

संवत 2082 की आज 21 अक्टूबर को मजबूत शुरुआत देखी गई। Sensex में इस समय करीब 250 अंकों की तेजी नजर आ रही है। दूसरी तरफ Nifty 25920 के आसपास ट्रेड कर रहा है।

01:44 PM: प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार में तेजी

प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 157.85 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 84,521.22 पर और निफ्टी 77.50 अंक या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 25,920.65 पर पहुंच गया।

01:43 PM: आज के मुहूर्त ट्रेडिंग में इन शेयरों पर रहेगा फोकस
  • State Bank of India (SBI): बैंक ने ₹7,500 करोड़ जुटाए हैं, जो नॉन-कन्वर्टिबल टियर-2 बॉन्ड्स के रूप में जारी किए गए हैं। इन बॉन्ड्स पर 6.93% का कूपन रेट रखा गया है।
  • Axis Bank: आरबीआई ने नीरज गम्भीर को एक्सिस बैंक का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा और यह नियुक्ति 20 अक्टूबर से प्रभावी हुई है।
  • National Securities Depository Ltd (NSDL): सेबी ने एनएसडीएल की हाई-पावर्ड एडवाइजरी कमेटी (HPAC) द्वारा सुझाए गए संशोधित सेटलमेंट टर्म्स (RST) को मंजूरी दी है।
  • Marathon Nextgen Realty: कंपनी ने Adani Realty के साथ मुंबई में ऑफिस और रिटेल प्रोजेक्ट Monte South Commercial के लिए जॉइंट वेंचर की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट का अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) ₹3,400 करोड़ है।
  • Precision Wires India: कंपनी के बोर्ड ने 27.67 लाख इक्विटी शेयर ₹151 प्रति शेयर की दर से गैर-प्रमोटर श्रेणी के निवेशकों को जारी करने की मंजूरी दी है। कुल वैल्यू ₹41.78 करोड़ है। ये शेयर पहले जारी किए गए वारंट्स के कन्वर्जन के बाद जारी किए जा रहे हैं।
  • Manali Petrochemicals: कंपनी की विदेशी सहायक कंपनी AMCHEM SG ने इटली की कंपनी COIM S.p.A. के साथ शेयर खरीद समझौते (SPA) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत वह अपनी यूके स्थित सहायक कंपनी Notedome में पूरी हिस्सेदारी बेच देगी।
  • Unimech Aerospace and Manufacturing: कंपनी ने बेंगलुरु में दो नए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू किए हैं। इसके साथ कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता लगभग 2,43,000 वर्ग फीट तक बढ़ गई है।
01:42 PM: लगातार 4 दिनों से शेयर बाजार में दिख रही तेजी

भारतीय शेयर बाजार में 20 अक्टूबर को लगातार चौथे कारोबारी दिन जबरदस्त खरीदारी देखी गई। BSE Sensex में 411.18 अंकों की तेजी रही और यह 84363.37 के स्तर तक उछल गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 133.30 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 25843.15 के स्तर पर पहुंच गया। पिछले 4 कारोबारी दिनों में Sensex में करीब 2.84 फीसदी या 2333 अंकों की तेजी आ चुकी है।

01:40 PM: RIL के शेयरों पर निवेशकों की नजर

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) सोमवार के सेशन में 3.61% की बढ़त दखी गई थी। कंपनी ने दूसरी तिमाही में मजबूत आंकड़े दर्ज किए हैं। इसके शेयर मंगलवार को भी सुर्खियों में बने रहने की उम्मीद है। मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के दौरान इस शेयर में और खरीदारी देखने को मिल सकती है, क्योंकि इसे शुभ माना जाता है, या फिर आंशिक मुनाफावसूली हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख