return to news
  1. MSCI Rejig: Swiggy, Vishal Mega Mart समेत ये कंपनियां इंडिया इंडेक्स में शामिल, स्मॉलकैप इंडेक्स में भी फेरबदल

मार्केट न्यूज़

MSCI Rejig: Swiggy, Vishal Mega Mart समेत ये कंपनियां इंडिया इंडेक्स में शामिल, स्मॉलकैप इंडेक्स में भी फेरबदल

Upstox

3 min read | अपडेटेड August 08, 2025, 09:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

MSCI इंडिया स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल होने पर Swiggy में 28.9 करोड़ डॉलर का पैसिव निवेश आने का अनुमान है, जबकि Vishal Mega Mart में 25.8 करोड़ डॉलर का निवेश आने की संभावना है। Waaree Energies में 23.3 करोड़ डॉलर और Hitachi Energy में 23 करोड़ डॉलर का निवेश आने की उम्मीद है।

Stock Market

Stock Market: Sona BLW को बाहर करने से 16.3 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो हो सकता है।

MSCI Rejig: आज 8 अगस्त को MSCI ने अपने MSCI India Index में बदलाव किया है। इसमें कई नई कंपनियों को एंट्री दी गई है, वहीं कुछ कंपनियों को इस इंडेक्स से बाहर भी कर दिया गया है। जिन कंपनियों को शामिल किया गया है उनमें Swiggy, Vishal Mega Mart, Waaree Energies और Hitachi Energy India शामिल हैं। MSCI इंडिया इंडेक्स MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स का एक हिस्सा है।

दूसरी तरफ, Sona BLW Precision Forgings और Thermax को MSCI इंडिया इंडेक्स से हटा दिया गया है। ये बदलाव 26 अगस्त को बाजार बंद होने के बाद प्रभावी हो जाएंगे।

कितना आ सकता है निवेश?

MSCI इंडिया स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल होने पर Swiggy में 28.9 करोड़ डॉलर का पैसिव निवेश आने का अनुमान है, जबकि Vishal Mega Mart में 25.8 करोड़ डॉलर का निवेश आने की संभावना है। IIFL अल्टरनेट डेस्क के अनुसार Waaree Energies में 23.3 करोड़ डॉलर और Hitachi Energy में 23 करोड़ डॉलर का निवेश आने की उम्मीद है।

दूसरी ओर, Sona BLW को बाहर करने से 16.3 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो हो सकता है। वहीं, Thermax में 12.1 करोड़ डॉलर की निकासी होने का अनुमान है।

MSCI स्मॉलकैप इंडेक्स में भी बदलाव

MSCI स्मॉलकैप इंडेक्स की बात करें तो इसमें भी 15 कंपनियां जोड़ी गई हैं। जबकि 6 कंपनियों को इंडेक्स से हटा दिया गया है। अगस्त 2025 रिव्यू में जिन कंपनियों को इसमें शामिल किया गया है उनमें Belrise Industries, Brainbees Solutions, Capri Global Capital, CSB Bank, India Glycols, Inventurus Knowledge Solutions, Lloyds Enterprises, Lumax Auto Technologies, Nexus Select Trust, Privi Specialty Chemicals, Sona BLW Precision Forgings, Thermax, Transrail Lighting, Yatharth Hospitals और Zinka Logistics Solutions शामिल हैं।

दूसरी ओर, स्मॉलकैप इंडेक्स से छह शेयरों को हटा दिया गया। इनमें Bharat Dynamics, Easy Trip Planners, Hikal, Jain Irrigation Systems, MSTC और Protean e-Gov Technologies शामिल हैं।

Swiggy के तिमाही नतीजे

Swiggy ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में अपना कंसॉलिडेटेड नेट लॉस बढ़ाकर ₹1,197 करोड़ कर लिया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹611 करोड़ था। कंपनी के MD और ग्रुप CEO श्रीहर्ष माजेटी ने कहा कि फूड डिलीवरी बिजनेस मजबूत ग्रोथ दे रहा है और नए कस्टमर ऑफर्स से मार्केट को और बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इंस्टामार्ट में औसत ऑर्डर वैल्यू (AOV) में तेज बढ़ोतरी हुई है, जिसका कारण प्रोडक्ट रेंज का विस्तार और “Maxxsaver” ऑफर का अपनाना है। क्विक कॉमर्स में मार्च 2025 के पीक घाटे से आगे निकल चुके हैं, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए निवेश संतुलित तरीके से किया जाएगा ताकि स्केल बढ़ने के साथ-साथ मुनाफा भी हासिल हो सके।

Waaree Energies का Q1 में प्रदर्शन

Waaree Energies, डिसे MSCI India Index में शामिल किया गया है, ने Q1 FY26 में ₹745 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल ₹394 करोड़ था यानी 89% की बढ़त। कंपनी की ऑपरेशनल रेवेन्यू 30% बढ़कर ₹4,426 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले ₹3,409 करोड़ थी। Waaree Energies सोलर मॉड्यूल बनाने में भारत की अग्रणी कंपनियों में से एक है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।