return to news
  1. MSBPL को मिली BSE से स्टॉकब्रोकिंग बिजनेस शुरू करने की मंजूरी, मोबिक्विक के शेयरों के बढ़ गए भाव

मार्केट न्यूज़

MSBPL को मिली BSE से स्टॉकब्रोकिंग बिजनेस शुरू करने की मंजूरी, मोबिक्विक के शेयरों के बढ़ गए भाव

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड February 24, 2026, 11:52 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

मोबिक्विक के शेयरों में यह तेजी क्यों देखने को मिली? चलिए समझते हैं। यह तेजी कंपनी द्वारा सोमवार को यह घोषणा करने के बाद आई कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी मोबिक्विक सिक्योरिटीज ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (एमएसबीपीएल) को बीएसई से स्टॉकब्रोकिंग बिजनेस शुरू करने की मंजूरी मिल गई है।

शेयर सूची

MOBIKWIK
--
मोबिक्विक

मोबिक्विक के शेयरों में आज क्यों दिख रही तेजी?

One MobiKwik Systems Ltd. के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। आज सुबह कंपनी के शेयरों में 12.6% की तेजी देखने को मिली थी, जिसके बाद शेयर 227.37 रुपये पर ट्रेड हो रहे थे। हालांकि 11:30 बजे तक शेयरों की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी और यह 4.40% यानी कि 8-9 रुपये प्रति शेयर बढ़कर 209-210 रुपये पर ट्रेड हो रहे थे। मोबिक्विक के शेयरों में यह तेजी क्यों देखने को मिली? चलिए समझते हैं। यह तेजी कंपनी द्वारा सोमवार को यह घोषणा करने के बाद आई कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी मोबिक्विक सिक्योरिटीज ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (एमएसबीपीएल) को बीएसई से स्टॉकब्रोकिंग बिजनेस शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इस खबर के बाद आज मोबिक्विक के शेयर ग्रीन में ही ट्रेड हो रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

प्रेस रिलीज में कहा गया, ‘बीएसई ने 24 फरवरी, 2026 से एमएसबीपीएल को अपने प्लेटफॉर्म पर एक्टिव करने की अनुमति दे दी है। बीएसई की यह मंजूरी जुलाई 2025 में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबी) द्वारा एमएसबीपीएल को स्टॉकब्रोकिंग पंजीकरण दिए जाने के बाद मिली है। नवीनतम मंजूरी के साथ, कंपनी अब बीएसई पर ब्रोकिंग ऑपरेशन शुरू करने के लिए अधिकृत है। इससे एमएसबीपीएल इक्विटी ट्रेडों की खरीद, बिक्री, लेनदेन, समाशोधन और निपटान की गतिविधियां संचालित कर सकेगी।’

कंपनी ने कहा कि यह घटनाक्रम सहायक कंपनी के स्टॉकब्रोकिंग बिजनेस को संचालित करने के लिए आवश्यक प्रमुख नियामक चरणों की पूर्णता को दर्शाता है। इस पर मोबिक्विक की कार्यकारी निदेशक, सह-संस्थापक और सीएफओ उपासना टाकू ने कहा, ‘बीएसई द्वारा अपने प्लेटफॉर्म पर हमारे स्टॉकब्रोकिंग बिजनेस को शुरू करने की मंजूरी मोबिक्विक के एक बड़े वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म के रूप में विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।’

मोबिक्विक के बारे में

वन मोबीक्विक सिस्टम्स लिमिटेड (मोबिक्विक) भारत के टॉप डिजिटल वॉलेट में से एक है, जो उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को भुगतान और वित्तीय प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत चेन देता है। 2009 में बिपिन प्रीत सिंह और उपासना टाकू द्वारा स्थापित यह कंपनी आज मोबिक्विक वॉलेट, यूपीआई, पॉकेट यूपीआई और जाकपे (पेमेंट गेटवे) जैसे अलग-अलग पेमेंट प्रोडक्ट्स देती है, जिसके 186.6 मिलियन से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता और 4.79 मिलियन से अधिक व्यापारी हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख