return to news
  1. IT Stocks: EPAM का झटका भारत तक, मिडकैप IT का मूड खराब, Persistent Systems समेत ये शेयर फिसले

मार्केट न्यूज़

IT Stocks: EPAM का झटका भारत तक, मिडकैप IT का मूड खराब, Persistent Systems समेत ये शेयर फिसले

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 20, 2026, 12:40 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IT Stocks: एनालिस्ट्स का कहना है कि EPAM Systems और Endava जैसी वैश्विक IT कंपनियों को अक्सर भारतीय मिडकैप IT कंपनियों का प्रॉक्सी माना जाता है। यानी इन कंपनियों के नतीजे और उनका आउटलुक भारत के IT शेयरों के सेंटिमेंट को सीधे प्रभावित करता है।

शेयर सूची

IT Stocks

अमेरिकी IT कंपनी EPAM Systems के शेयर न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में करीब 17% टूट गए।

IT Stocks: आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला आज 20 फरवरी को भी जारी है। आज के कारोबार में NIFTY IT इंडेक्स 1% से ज्यादा गिरकर 31,919 के स्तर पर आ गया। मिडकैप IT स्टॉक्स में भी कमजोरी नजर आ रही है। यह गिरावट विदेशी IT कंपनियों की कमजोर खबरों के बाद देखने को मिली, जिससे निवेशकों का भरोसा डगमगा गया। इसके अलावा मिडकैप IT स्टॉक्स में भी कमजोरी नजर आ रही है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एनालिस्ट्स का कहना है कि EPAM Systems और Endava जैसी वैश्विक IT कंपनियों को अक्सर भारतीय मिडकैप IT कंपनियों का प्रॉक्सी माना जाता है। यानी इन कंपनियों के नतीजे और उनका आउटलुक भारत के IT शेयरों के सेंटिमेंट को सीधे प्रभावित करता है।

रातों-रात क्या बिगड़ा माहौल

अमेरिकी IT कंपनी EPAM Systems के शेयर न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में करीब 17% टूट गए। कंपनी ने आगे के कारोबार को लेकर सतर्क और कमजोर आउटलुक दिया, जिससे निवेशक निराश हो गए और भारी बिकवाली शुरू हो गई।

हालांकि EPAM ने पहली तिमाही के नतीजों का अनुमान बाजार की उम्मीदों के आसपास रखा था, लेकिन भविष्य की ग्रोथ को लेकर उसका रुख काफी सतर्क रहा। Jefferies के मुताबिक, कंपनी ने 2026 के लिए 3–6% ऑर्गेनिक ग्रोथ का अनुमान दिया है। यह तब कमजोर लगा, जब 2025 में कंपनी 5% ग्रोथ पहले ही हासिल कर चुकी थी।

भारतीय निवेशकों के लिए क्या मायने

EPAM के कमजोर संकेतों से भारतीय IT शेयरों का सेंटिमेंट दबाव में आ सकता है, लेकिन असर सभी पर बराबर नहीं होगा। बड़ी IT कंपनियां जैसे Infosys और Tata Consultancy Services अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में मानी जा रही हैं, क्योंकि इनकी कमाई ज्यादा डायवर्सिफाइड है और इनके पास मजबूत डील पाइपलाइन मौजूद है।

मिडकैप IT में ज्यादा उतार-चढ़ाव क्यों

Coforge और Persistent Systems जैसी मिडकैप कंपनियां ज्यादा अस्थिर रह सकती हैं। इनकी निर्भरता Discretionary Tech Spending पर ज्यादा है, यानी ग्राहक खर्च टाल सकते हैं। साथ ही इन कंपनियों के वैल्यूएशन पहले से ऊंचे हैं, जिससे हल्की नकारात्मक खबर पर भी शेयरों में तेज गिरावट आती है।

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। Dow Jones Industrial Average 0.54% गिरा, जबकि S&P 500 और Nasdaq Composite में भी कमजोरी देखने को मिली। बाजार पर दबाव की एक वजह अमेरिका-ईरान तनाव के चलते तेल की कीमतों में उछाल भी रहा।

AI को लेकर बढ़ता डर

इसी दौरान Booking Holdings के शेयर करीब 8% गिर गए, जबकि कंपनी ने उम्मीद से बेहतर मुनाफा दिखाया था। निवेशकों को चिंता है कि AI आधारित प्रतिस्पर्धी भविष्य में इसके बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसा डर अब सिर्फ IT सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि सॉफ्टवेयर, लीगल सर्विस और लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टरों में भी फैल चुका है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख