return to news
  1. Metal Stocks: Hindustan Copper से NALCO तक, 4% तक क्यों लुढ़क गए मेटल स्टॉक्स

मार्केट न्यूज़

Metal Stocks: Hindustan Copper से NALCO तक, 4% तक क्यों लुढ़क गए मेटल स्टॉक्स

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 17, 2026, 12:59 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Hindustan Copper के शेयर इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरे। इसके शेयर 4% से ज्यादा टूटकर 575 रुपये पर आ गए। इसकी मुख्य वजह तांबे की कीमतों में गिरावट रही। MCX पर फरवरी एक्सपायरी वाले कॉपर फ्यूचर्स करीब 2% गिर गए, जिससे इस शेयर पर ज्यादा दबाव पड़ा।

शेयर सूची

Metal Stocks

Metal Stocks में गिरावट की एक बड़ी वजह कीमती धातुओं यानी सोना-चांदी की कीमतों में कमी रही।

Metal Stocks: आज 17 फरवरी को शेयर बाजार में मेटल सेक्टर के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी वजह से Nifty Metal Index करीब 2% टूटकर 11,724.05 पर आ गया। बाजार खुलते ही मेटल कंपनियों के शेयरों पर दबाव दिखा और ज्यादातर शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। दरअसल, जियोपॉलिटिकल टेंशन कम होने के चलते सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट है। आइए जानते हैं मेटल शेयरों में कमजोरी की क्या वजह है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

Hindustan Copper के शेयर इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरे। इसके शेयर 4% से ज्यादा टूटकर 575 रुपये पर आ गए। इसकी मुख्य वजह तांबे की कीमतों में गिरावट रही। MCX पर फरवरी एक्सपायरी वाले कॉपर फ्यूचर्स करीब 2% गिर गए, जिससे इस शेयर पर ज्यादा दबाव पड़ा।

इसके अलावा NALCO, SAIL और Hindustan Zinc के शेयर 3% से ज्यादा टूटे। वहीं Hindalco Industries, Vedanta और Jindal Stainless में 2.5% से ज्यादा की गिरावट आई। इसके अलावा NMDC और Tata Steel करीब 2% गिरे, जबकि Jindal Steel और Welspun Corporation के शेयर करीब 1% गिर गए।

मेटल शेयर क्यों गिरे?

मेटल शेयरों में गिरावट की एक बड़ी वजह कीमती धातुओं यानी सोना-चांदी की कीमतों में कमी रही। सोने का भाव MCX पर 1.46 फीसदी टूटकर 152470 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। इसके अलावा सिल्वर का भाव भी MCX पर 2.83 फीसदी टूटकर 233002 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

जियोपॉलिटिकल तनाव कम होने का असर

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट की एक वजह ग्लोबल टेंशन में नरमी मानी जा रही है। आमतौर पर सोना-चांदी को सेफ-हेवन एसेट माना जाता है, लेकिन तनाव कम होने पर इनमें मांग घट जाती है। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि वह ईरान और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर होने वाली बातचीत में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे। यह बातचीत मंगलवार को जिनेवा में होने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान समझौता करना चाहता है।

यूक्रेन-रूस वार्ता और ब्याज दर की चिंता

इसके अलावा यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधि भी जिनेवा में अमेरिका की मध्यस्थता से शांति वार्ता के एक नए दौर के लिए मिलने वाले हैं। इससे भी बाजार में तनाव कम होने की उम्मीद बनी है। साथ ही, अमेरिकी केंद्रीय बैंक US Federal Reserve द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता भी मेटल शेयरों पर दबाव बना रही है।

कुल मिलाकर, सोना-चांदी और बेस मेटल्स की कीमतों में गिरावट, जियोपॉलिटिकल टेंशन में नरमी और अमेरिका की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता, इन सभी कारणों से आज मेटल सेक्टर के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख