return to news
  1. शेयर बाजार में भारी कोहराम, सेंसेक्स 1352 अंक फिसलकर बंद, बैंक और ऑटो सेक्टर में भी दिखी बिकवाली

मार्केट न्यूज़

शेयर बाजार में भारी कोहराम, सेंसेक्स 1352 अंक फिसलकर बंद, बैंक और ऑटो सेक्टर में भी दिखी बिकवाली

विकास तिवारी

4 min read | अपडेटेड March 09, 2026, 15:42 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन बेहद निराशाजनक रहा। ग्लोबल दबाव और मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते सेंसेक्स 1352 अंक गिरकर बंद हुआ। बैंक निफ्टी में 3 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि ऑटो और पीएसयू बैंक सेक्टर बुरी तरह पिटे। हालांकि, आईटी सेक्टर मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा।

share-market-March-9-closing

आज बाजार गिरावट के साथ कारोबार बंद किया है।

भारतीय शेयर बाजार के लिए हफ्ते का पहला दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। सोमवार को बाजार बंद होते समय चारों तरफ केवल लाल निशान ही नजर आ रहा था। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ग्लोबल मार्केट से मिल रहे खराब संकेतों ने घरेलू निवेशकों का भरोसा तोड़ दिया। दिनभर की भारी उठापटक के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1352.74 अंक यानी 1.71 पर्सेंट की बड़ी गिरावट के साथ 77,566.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 422.38 अंक यानी 1.73 पर्सेंट टूटकर 24,028.05 के स्तर पर आकर रुका। बाजार में आज की इस गिरावट ने निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये स्वाहा कर दिए हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बैंकिंग सेक्टर में आई सबसे बड़ी गिरावट

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग सेक्टर पर देखा गया। बैंक निफ्टी 1,763.45 अंक यानी 3.05 पर्सेंट की भारी गिरावट के साथ 56,019.80 के स्तर पर बंद हुआ। अगर सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो पीएसयू बैंक इंडेक्स 3.77 पर्सेंट की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा टूटने वाले सेक्टरों में रहा। प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी 2.87 पर्सेंट की कमजोरी देखी गई। बैंकिंग शेयरों में आई इस बिकवाली ने बाजार के सेंटीमेंट को पूरी तरह बिगाड़ दिया। फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स भी आज 2.26 पर्सेंट की गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियो पर बड़ा असर पड़ा है।

ऑटो और डिफेंस शेयरों का हाल बेहाल

ऑटो सेक्टर के लिए भी आज का दिन काफी भारी रहा। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 4.12 पर्सेंट की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ, जो आज के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सेक्टरों में से एक रहा। इसके साथ ही डिफेंस सेक्टर की कंपनियों में भी निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 2.75 पर्सेंट नीचे गिरकर 8,289.10 पर बंद हुआ। इस सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट एमटार टेक में देखी गई, जो 5.93 पर्सेंट टूटकर 3,558 रुपये पर आ गया। भारत फोर्ज का शेयर भी 5.10 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1,825.70 रुपये पर बंद हुआ। डायनामाटिक टेक्नोलॉजीज और मिडहानी जैसे स्टॉक्स में भी 4 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

आईटी सेक्टर ने अकेले संभाला मोर्चा

बाजार में मचे इस चौतरफा हाहाकार के बीच केवल आईटी सेक्टर ही ऐसा था जो मजबूती के साथ खड़ा रहा। जहां बाकी सभी इंडेक्स 1 से 4 पर्सेंट तक गिरे हुए थे, वहीं निफ्टी आईटी मामूली 0.06 पर्सेंट की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। इसके अलावा निफ्टी फार्मा 0.18 पर्सेंट और निफ्टी हेल्थकेयर 1.21 पर्सेंट की गिरावट के साथ बंद हुए, जो बाजार के मुकाबले थोड़ा कम गिरे। मेटल इंडेक्स में भी 2.65 पर्सेंट और मीडिया इंडेक्स में 1.32 पर्सेंट की कमजोरी देखी गई। रियलिटी सेक्टर भी आज 2.39 पर्सेंट टूटकर बंद हुआ, जो दिखाता है कि आज हर सेक्टर में मंदी का माहौल रहा।

क्यों आई गिरावट?

इस गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल भारतीय बाजार के लिए बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। इसके साथ ही विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और ग्लोबल मार्केट में छाई मंदी ने आग में घी डालने का काम किया है। आज की क्लोजिंग से यह साफ है कि निवेशक अभी किसी भी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं। BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 12 कारोबारी दिनों में शेयर बाजार के निवेशकों के ₹34 लाख करोड़ डूब चुके हैं। बीते 18 फरवरी को BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 4,72,01,224.67 करोड़ रुपये था, जो कि आज 09 मार्च को घटकर 4,37,35,792.10 करोड़ रुपये पर आ गया है। इसका मतलब है कि निवेशकों के 34.65 लाख करोड़ रुपये साफ हो चुके हैं।

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख