return to news
  1. Manilam Industries IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, NSE और Mas Services पर ऐसे चेक कर सकेंगे अलॉटमेंट स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Manilam Industries IPO: आज निवेश का आखिरी मौका, NSE और Mas Services पर ऐसे चेक कर सकेंगे अलॉटमेंट स्टेटस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 24, 2026, 12:59 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Manilam Industries के IPO में 32.42 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 7.53 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है। OFS के तहत शेयर बेचने वालों में योगेश कुमार अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल और हितेश कुमार अग्रवाल शामिल है।

Manilam Industries

Manilam Industries IPO: सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 25 फरवरी तक किया जाना है।

Manilam Industries IPO: डेकोरेटिव लैमिनेट बनाने वाली कंपनी मनीलम इंडस्ट्रीज के IPO में आज 24 फरवरी को निवेश का आखिरी दिन है। यह एक SME आईपीओ है, जिसे अब तक 3.82 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। कंपनी आईपीओ के जरिए करीब 40 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस आईपीओ के लिए 65-69 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Manilam Industries IPO का स्ट्रक्चर

मनीलम इंडस्ट्रीज के IPO में 32.42 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 7.53 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है। OFS के तहत शेयर बेचने वालों में योगेश कुमार अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल और हितेश कुमार अग्रवाल शामिल है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कैपिटल खर्च की जरूरतों, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और आम कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा। इस आईपीओ के एक लॉट में 2000 शेयर हैं। एक इंडिविजुअल इन्वेस्टर के लिए कम से कम दो लॉट या 4000 शेयर का इन्वेस्टमेंट जरूरी है।

Manilam Industries IPO के जरूरी डेट्स

मनीलम इंडस्ट्रीज के IPO में सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 25 फरवरी तक किया जाना है। इसके अलावा लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 27 फरवरी तय की गई है। अगर आपने इस आईपीओ में अप्लाई किया है, तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको NSE या MAS सर्विसेज की वेबसाइट पर जाना होगा।

NSE पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • NSE के IPO स्टेटस पेज पर जाएं https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
  • ‘इक्विटी और SME IPO बिड डिटेल्स’ ऑप्शन चुनें
  • ‘MANILAM’ सिंबल के नीचे ‘Manilam Industries India Limited’ चुनें
  • अपना PAN और एप्लीकेशन नंबर भरें
  • 'सबमिट' बटन दबाएं

Mas Services पर ऐसे कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार Mas Services के IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं: https://www.masserv.com/opt.asp
  • Manilam Industries India Limited Allotment Status' चुनें
  • अपना परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) या Dp id/क्लाइंट id डालें
  • 'Search' बटन दबाएं

Manilam Industries के बारे में

मनीलम इंडस्ट्रीज इंडिया साल 2015 में बनी थी। यह कंपनी डेकोरेटिव लैमिनेट और प्लाइवुड बनाती और बेचती है। इसने वोग कलेक्शन, ड्वार कलेक्शन, आर्टिस्टिका कलेक्शन और मैग्निफिसेंट कलेक्शन सहित कई लैमिनेट कलेक्शन डेवलप और लॉन्च किए हैं। नेक्स्टजेन फाइनेंशियल सॉल्यूशंस इस इश्यू का बुकरनिंग लीड मैनेजर है, जबकि MAS सर्विसेज रजिस्ट्रार का काम करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख