return to news
  1. L.T. Elevator IPO: निवेशकों को लिस्टिंग पर 74% का तगड़ा मुनाफा, ₹78 का शेयर ₹136.10 पर लिस्ट

मार्केट न्यूज़

L.T. Elevator IPO: निवेशकों को लिस्टिंग पर 74% का तगड़ा मुनाफा, ₹78 का शेयर ₹136.10 पर लिस्ट

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड September 19, 2025, 10:20 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

L.T. Elevator IPO: लिस्टिंग के बाद भी इसके शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है और यह शेयर 139 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। यह आईपीओ 12-16 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसे निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह इश्यू कुल 182.95 गुना सब्सक्राइब हो गया।

IPO

L.T. Elevator के IPO को कुल 182.95 गुना का सब्सक्रिप्शन मिला है।

L.T. Elevator IPO: क्वालिटी एलेवेटर सिस्टम सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी L.T. Elevator के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में एंट्री हो गई है। इसके शेयर BSE SME पर 136.10 रुपये के भाव पर खुले, जबकि इसका इश्यू प्राइस 76-78 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इस तरह निवेशकों को लिस्टिंग पर 74 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिला है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

लिस्टिंग के बाद भी इसके शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है और यह शेयर 139 रुपये के भाव पर पहुंच गया है। यह आईपीओ 12-16 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसे निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह इश्यू कुल 182.95 गुना सब्सक्राइब हो गया।

L.T. Elevator IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

L.T. Elevator के आईपीओ को सब्सक्रिप्शन अवधि के दौरान कुल 182.95 गुना का सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके तहत रिटेल निवेशकों का हिस्सा कुल 158.90 गुना सब्सक्राइब हो गया। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को 95.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा भी कुल 356.16 गुना सब्सक्राइब हो गया।

L.T. Elevator IPO के बारे में

L.T. Elevator के आईपीओ का इश्यू साइज 39.37 करोड़ रुपये है। इसके तहत कुल 0.50 करोड़ नए शेयर जारी किए गए। इसका प्राइस बैंड 76-78 रुपये प्रति शेयर था। इसके लिए 1600 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया था। होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और कैमियो कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। कंपनी का मार्केट मेकर रेनबो सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड है।

L.T. Elevator का बिजनेस

एल. टी. एलिवेटर लिमिटेड (L. T. Elevator Limited) की स्थापना अगस्त 2008 में हुई थी। यह कंपनी उच्च गुणवत्ता वाले एलिवेटर सिस्टम सॉल्यूशंस प्रदान करती है और बेहतरीन सेवा, इंजीनियरिंग तथा तकनीकी समाधानों पर ध्यान देती है। कंपनी लिफ्ट से जुड़ी सभी सेवाएं देती है, जिनमें मैन्युफैक्चरिंग (निर्माण), इंस्टॉलेशन (लगाना), कमीशनिंग (चालू करना) और वार्षिक रखरखाव (Annual Maintenance) शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी EPC (Engineering, Procurement, Construction) और O&M (Operations & Maintenance) सेवाएं भी प्रदान करती है।

इसका काम करने का सिद्धांत है “Customer First Philosophy” यानी ग्राहक सबसे पहले। कंपनी के उत्पादों की खासियत है नवीन (Innovative) मॉड्यूलर डिजाइन, आधुनिक इंजीनियरिंग और 24/7 सर्विस सपोर्ट।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख