return to news
  1. Swiggy IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जानें हर अपडेट यहां

मार्केट न्यूज़

Swiggy IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जानें हर अपडेट यहां

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 08, 2024, 18:38 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Swiggy IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। 11 नवंबर को अलॉटमेंट फाइनल होगा और 13 नवंबर को NSE- BSE पर लिस्टिंग हो सकती है। कंपनी का लक्ष्य है कि नए इक्विटी शेयर्स से ₹4,499Cr और ऑफर- फॉर-सेल से ₹6,828 के जरिए ₹11,327 कैपिटल जुटाई जा सके।

सब्सक्रिप्शन के लिए खुला Swiggy IPO

सब्सक्रिप्शन के लिए खुला Swiggy IPO

1:25 pm: पहले दिन दोपहर तक स्विगी के IPO का 8% सब्सक्रिप्शन हो चुका है। पहले दिन अभी तक खुदरा निवेशक 39% और गैर- संस्थागत निवेशक 3% सब्सक्रिप्शन ले चुके हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
12:22 pm: कुल 7 % सब्सक्रिप्शन हुआ। खुदरा निवेशक 33%, गैर- संस्थागत निवेशक 3% सब्सक्रिप्शन ले चुके हैं।
12:02 pm: अभी तक 6% सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। 16,01,09,703 शेयर्स में से 1,02,28,612 पर बिडिंग हो चुकी है।
10:24 am: NSE पर मौजूद डेटा के मुताबिक 16,01,09,703 शेयर्स में से 32,09,366 शेयर्स के लिए बिडिंग हो चुकी है।
10:01 am: फूड डिलिवरी कंपनी Swiggy का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है।

किस दिन होगा क्या?

स्विगी के IPO के लिए प्राइस बैंड ₹371-₹390/ शेयर रखा गया है। बुधवार 6 नवंबर को खुलने के बाद IPO 8 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद 11 नवंबर को अलॉटमेंट फाइनल होगा और रीफंड भी उसी दिन मिल जाएगा। डीमैट ट्रांसफर 12 नवंबर को होगा और अगले दिन 13 नवंबर को NSE- BSE पर लिस्टिंग हो सकती है।

क्या है लॉट साइज?

IPO के लिए 38 इक्विटी शेयर्स की न्यूनतम सीमा रखी गई है। यानी एक निवेशक को 38 शेयर्स का एक लॉट खरीदना ही होगा। कंपनी का लक्ष्य है कि नए इक्विटी शेयर्स से ₹4,499Cr और ऑफर- फॉर-सेल से ₹6,828 के जरिए ₹11,327 कैपिटल जुटाई जा सके।

इस कैपिटल का इस्तेमाल अपनी सब्सिडियरी Scootsy में, क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नॉलजी अपग्रेड वगैरह में किया जाएगा। 5 नवंबर को ऐंकर इन्वेस्टर्स के जरिए स्विगी ने ₹5,085 कैपिटल जुटा लिया था।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख