return to news
  1. LIC Bonus Issue: बोनस इश्यू पर आज बड़ा फैसला, निवेशकों की टिकी नजर, चेक करें लेटेस्ट अपडेट

मार्केट न्यूज़

LIC Bonus Issue: बोनस इश्यू पर आज बड़ा फैसला, निवेशकों की टिकी नजर, चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 13, 2026, 13:12 IST

सारांश

LIC Bonus Issue: दिसंबर तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, LIC में करीब 21 लाख छोटे रिटेल निवेशक हैं, जिनकी हिस्सेदारी सिर्फ 1.5% है। बाकी हिस्सेदारी म्यूचुअल फंड और विदेशी निवेशकों (FPI) के पास है।

शेयर सूची

LIC Share

LIC Share: पिछले 4 दिनों में यह स्टॉक करीब 8 फीसदी चढ़ा है।

LIC Bonus Issue: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर आने वाली है। दरअसल, कंपनी की आज बोर्ड मीटिंग होगी, जिसमें बोनस इश्यू के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा। 2022 में लिस्टिंग के बाद यह पहली बार है जब कंपनी बोनस इश्यू की घोषणा करने जा रही है। इस खबर के बीच कंपनी के शेयरों में खरीदारी का माहौल है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज यह स्टॉक BSE पर 0.23 फीसदी बढ़कर 800.35 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं पिछले 4 दिनों में यह स्टॉक करीब 8 फीसदी चढ़ा है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 5,05,715.19 करोड़ रुपये हो गया है।

LIC बोनस इश्यू

बीमा कंपनी ने LIC ने अभी तक बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि इसकी घोषणा सही समय पर की जाएगी।

दिसंबर तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, LIC में करीब 21 लाख छोटे रिटेल निवेशक हैं, जिनकी हिस्सेदारी सिर्फ 1.5% है। बाकी हिस्सेदारी म्यूचुअल फंड और विदेशी निवेशकों (FPI) के पास है।

Bonus Issue क्या होता है?

जब कोई कंपनी अपने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को फ्री में अतिरिक्त शेयर देती है, तो उसे बोनस इश्यू कहते हैं। ये शेयर उनके पहले से मौजूद शेयरों के अनुपात में दिए जाते हैं। कंपनियां ऐसा आमतौर पर निवेशकों को रिवॉर्ड देने और शेयर में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए करती हैं।

जब बोनस इश्यू लागू होता है, तो शेयर की कीमत अपने आप नीचे एडजस्ट हो जाती है, क्योंकि मार्केट में शेयरों की संख्या बढ़ जाती है। लेकिन इसका मतलब नुकसान नहीं होता। आपकी कुल वैल्यू वही रहती है, बस अब वह ज्यादा शेयरों में बंट जाती है।

LIC के Q3 FY26 नतीजे

LIC ने दिसंबर 2025 तिमाही में अच्छा मुनाफा दिखाया। कंपनी का नेट प्रॉफिट 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी समय ₹11,056 करोड़ था। कंपनी की प्रीमियम से कमाई भी बढ़कर ₹1,25,613 करोड़ हो गई, जो पहले ₹1,06,891 करोड़ थी। कुल आय भी बढ़कर ₹2,33,984 करोड़ पहुंच गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख