मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड February 26, 2026, 08:38 IST
सारांश
PNGS Reva Diamond Jewellery IPO: 2004 में स्थापित, PNGS रेवा डायमंड ज्वैलरी गहनों के बिजनेस में लगी हुई है। कंपनी हीरे और बहुमूल्य व अर्ध-बहुमूल्य पत्थरों से बने तरह-तरह के आभूषण पेश करती है, जिन्हें सोने और प्लैटिनम जैसी कीमती धातुओं में जड़ा जाता है।

पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी आईपीओ में बोली लगाने का आज आखिरी मौका
PNGS Reva Diamond Jewellery IPO: पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी आईपीओ में दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। आज शाम तक सब्सक्रिप्शन विंडो क्लोज हो जाएगा। यह आईपीओ 380 रुपये करोड़ का बुक बिल्ड इश्यू है। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें 380 करोड़ के 0.98 करोड़ शेयर जारी किए गए हैं। पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन प्रोसेस 24 फरवरी को शुरू हुआ था और आज बोली लगाने की आखिरी डेट है। पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी आईपीओ के लिए शेयरों का अलॉटमेंट 27 फरवरी फाइनलाइज किए जाने की उम्मीद है। पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी आईपीओ बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग डेट 4 मार्च तय की गई है।
पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी आईपीओ का प्राइस बैंड 367 से 386 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए लॉट साइज 32 है। रिटेल इन्वेस्टरों के लिए न्यूनतम निवेश राशि 12,352 रुपये (32 शेयर) है। sNII के लिए लॉट साइज निवेश 17 लॉट (544 शेयर) है, जिसकी कुल कीमत 2,09,984 रुपये है, और bNII के लिए यह 81 लॉट (2,592 शेयर) है, जिसकी कुल वैल्यू 10,00,512 रुपये है। स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है। PNGS Reva Diamond Jewellery IPO के फंड का कैसे होगा इस्तेमाल? 15 नए स्टोर स्थापित करने के लिए फंडिंग खर्च 286.56 करोड़ रुपये, 15 नए स्टोरों के शुभारंभ से संबंधित मार्केटिंग और प्रमोशनल खर्च, जिनका उद्देश्य संबंधित क्षेत्रों में प्रमुख ब्रांड ‘रेवा’ की स्थानीय ब्रांड जागरूकता और दृश्यता को बढ़ाना है, उसके लिए 35.40 करोड़ रुपये इसके अलावा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए भी कुछ फंड का इस्तेमाल किया जाना है।
पहले दो दिन इस आईपीओ को लेकर निवेशकों में कुछ खास उत्साह देखने को नहीं मिला है। 25 फरवरी शाम 6:54:43 बजे (दूसरे दिन) पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी आईपीओ को 0.88 गुना सब्सक्राइब किया गया। पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 0.72 गुना, क्यूआईबी कैटेगरी में 1.01 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 0.69 गुना सब्सक्राइब किया गया।
investorgain.com के मुताबिक पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वैलरी आईपीओ का जीएमपी (अनुमानित लिस्टिंग मूल्य) डिस्काउंट पर लिस्टिंग दर्शाता है। प्राइस बैंड जहां 386 रुपये है, वहीं जीएमपी के आधार पर इसकी संभावित लिस्टिंग वैल्यू 385 रुपये नजर आ रही है, जो प्रति शेयर निवेशकों को 1 रुपये का नुकसान करा सकता है।
2004 में स्थापित, PNGS रेवा डायमंड ज्वैलरी गहनों के बिजनेस में लगी हुई है। कंपनी हीरे और बहुमूल्य व अर्ध-बहुमूल्य पत्थरों से बने तरह-तरह के आभूषण पेश करती है, जिन्हें सोने और प्लैटिनम जैसी कीमती धातुओं में जड़ा जाता है। सभी प्रोडक्ट्स ‘रेवा’ ब्रांड नाम के तहत पेश किए जाते हैं। कंपनी विभिन्न ग्राहक वर्गों और अवसरों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अंगूठियां, झुमके, हार, पेंडेंट, सॉलिटेयर, चूड़ियां, कंगन, मंगलसूत्र, नथ और चेन सहित प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत चेन पेश करती है। 30 सितंबर, 2025 तक, इसके पास 13 अलग-अलग ज्वैलरी कलेक्शन हैं, जिनमें इन-हाउस डिजाइन टीम और थर्ड-पार्टी निर्माताओं और कारीगरों द्वारा सिलेक्टेड प्रोडक्ट्स शामिल हैं। आरएचपी की डेट तक, कंपनी के महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक राज्यों के 25 शहरों में 34 स्टोर थे, जो कुल मिलाकर 647.15 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले हुए थे।
संबंधित समाचार
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में

अगला लेख
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।