return to news
  1. JSW Steel Q3FY25 Results: तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 70% लुढ़का, आमदनी भी गिरी, डीटेल्स यहां

मार्केट न्यूज़

JSW Steel Q3FY25 Results: तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 70% लुढ़का, आमदनी भी गिरी, डीटेल्स यहां

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 24, 2025, 16:30 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

JSW Steel Q3 FY25 Results: नतीजे आने के पहले दोपहर 3:57 बजे कंपनी के शेयर्स 0.27% की बढ़त के साथ ₹932.45 के दाम पर ट्रेड कर रहे थे जबकि एक दिन पहले गुरुवार को ये 1.14% की बढ़त के साथ ₹929.90 के भाव पर बंद हुए थे।

JSW Steel  मार्च 2005 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुई थी। (तस्वीर: Shutterstock)

JSW Steel मार्च 2005 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुई थी। (तस्वीर: Shutterstock)

भारत की अग्रणी स्टील कंपनी JSW Steel ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी की आमदनी में पिछले साल की तुलना में 1.3% की गिरावट देखी गई है। पिछले साल यह ₹41940 करोड़ थी जबकि इस साल ₹41378 करोड़ रही।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट 70.3% नीचे आ गिरा है। यह पिछले साल ₹2415 करोड़ था जो इस साल ₹717 करोड़ रह गया है। वहीं, EBITDA में 22.3% और मार्जिन 13.5% नीचे आ गया है।

दूसरी तिमाही में क्या रहे थे नतीजे?

JSW Steel ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹404 करोड़ रिपोर्ट किया था। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 85.43% नीचे था। पिछले साल यह ₹2,733 करोड़ रहा था। दूसरी तिमाही में कंपनी आमदनी गिरने के चलते यह असर देखा गया था।

कंपनी की कुल आमदनी में दूसरी तिमाही में 11.12% गिरावट दर्ज की गई थी। यह ₹44,821 करोड़ से ₹39,837 करोड़ पर आ गई थी। वहीं, कंपनी ने बताया था कि उसका खर्च भी ₹40,801 करोड़ से गिरकर ₹8,644 करोड़ पर आ गया था।

शेयर्स पर असर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ट्रेडिंग के पिछले पांच सेशन्स में JSW Steel के शेयर सपाट रहे हैं। पिछले महीने कंपनी के शेयर की कीमत में 2% से अधिक की गिरावट आई है, जबकि पिछले साल की तुलना में इसमें 16% की बढ़त देखने को मिली है।

नतीजे आने के पहले दोपहर 3:57 बजे कंपनी के शेयर्स 0.27% की बढ़त के साथ ₹932.45 के दाम पर ट्रेड कर रहे थे जबकि एक दिन पहले गुरुवार को ये 1.14% की बढ़त के साथ ₹929.90 के भाव पर बंद हुए थे।

साल 1982 में बनी कंपनी ने पीरामल स्टील लि. का अधिग्रहण किया था और JSW स्टील की नींव रखी थी। यह मार्च 2005 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुई थी। कंपनी की स्टील प्रॉडक्शन फसिलटीज कर्नाटक के विजयनगर, महाराष्ट्र के डोलवी और तमिल नाडु के सलेम में हैं।

वित्तीय मानकFY22FY23परिवर्तन
राजस्व₹146,371 करोड़₹165,960 करोड़13.5% वृद्धि
PAT₹20,938 करोड़₹4,139 करोड़80.2% गिरावट
EBITDA₹39,007 करोड़₹18,547 करोड़52.4% गिरावट
EPS₹85.96₹17.25 79.9% गिरावट 
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख