मार्केट न्यूज़
5 min read | अपडेटेड August 07, 2025, 10:37 IST
सारांश
JSW Cement, JSW Group की एक हिस्सा है जो इको-फ्रेंडली सीमेंट बनाती है। यह कंपनी निर्माण क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन को बढ़ावा देती है। इसका लक्ष्य ऐसे प्रोडक्ट तैयार करना है जो पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाएं और मजबूत निर्माण में मदद करें।
JSW Cement, JSW Group की एक हिस्सा है जो इको-फ्रेंडली सीमेंट बनाती है।
आज 7 अगस्त को दो मेनबोर्ड IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हैं। इनमें JSW Cement और All Time Plastics के पब्लिक इश्यू शामिल हैं। JSW Cement का इरादा 3600 करोड़ रुपये जुटाने का है। वहीं, All Time Plastics 400.60 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इन दोनों आईपीओ में 11 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। यहां हमने इन IPOs की पूरी जानकारी दी है।
डिटेल | JSW Cement IPO | All Time Plastics IPO |
---|---|---|
आईपीओ डेट | 7 अगस्त 2025 से 11 अगस्त 2025 | 7 अगस्त 2025 से 11 अगस्त 2025 |
फेस वैल्यू | ₹10 | ₹2 |
इश्यू प्राइस बैंड | ₹139 से ₹147 | ₹260 से ₹275 |
लॉट साइज | 102 शेयर | 54 शेयर |
बिक्री टाइप | फ्रेश कैपिटल-कम-ऑफर फॉर सेल | फ्रेश कैपिटल-कम-ऑफर फॉर सेल |
कुल इश्यू साइज | 24,48,97,958 शेयर (₹3,600.00 करोड़) | 1,45,67,380 शेयर (₹400.60 करोड़) |
फ्रेश इश्यू | 10,88,43,537 शेयर (₹1600.00 करोड़) | 1,01,81,818 शेयर (₹280.00 करोड़) |
ऑफर फॉर सेल | 13,60,54,421 शेयर (₹2000.00 करोड़) | 43,85,562 शेयर (₹120.60 करोड़) |
एम्प्लॉयी डिस्काउंट | - | ₹26.00 |
लिस्टिंग | BSE, NSE | BSE, NSE |
इवेंट | JSW Cement IPO | All Time Plastics IPO |
---|---|---|
शेयर अलॉटमेंट | मंगल, 12 अगस्त 2025 | मंगल, 12 अगस्त 2025 |
रिफंड की शुरुआत | बुध, 13 अगस्त 2025 | बुध, 13 अगस्त 2025 |
शेयर डिमैट में जमा | बुध, 13 अगस्त 2025 | बुध, 13 अगस्त 2025 |
संभावित लिस्टिंग डेट | गुरु, 14 अगस्त 2025 | गुरु, 14 अगस्त 2025 |
OFS के हिस्से के रूप में अपोलो मैनेजमेंट अपनी सहयोगी कंपनी एपी एशिया ऑपर्च्युनिस्टिक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से 931.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी। सिनर्जी मेटल्स इन्वेस्टमेंट्स होल्डिंग लिमिटेड 938.50 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेगी। इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) कुल 129.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगा।
JSW सीमेंट राजस्थान के नागौर में नई इंटीग्रेटेड सीमेंट फैसिलिटी के लिए 800 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करेगी। इसके साथ ही कंपनी अपने मौजूदा उधारों के री-पेमेंट या प्री-पेमेंट के लिए 520 करोड़ रुपये आवंटित करने की योजना बना रही है। शेष धनराशि सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।
ऑल टाइम प्लास्टिक के आईपीओ में प्रमोटर कैलाश पूनमचंद शाह, नीलेश पूनमचंद शाह और भूपेश पूनमचंद शाह OFS के तहत अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल गुजरात स्थित मानेकपुर प्लांट के लिए मशीनरी खरीदने, कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। वहीं, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का इस्तेमाल होगा।
ग्रे मार्केट में JSW Cement के आईपीओ को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। Investorgain.com और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह इश्यू आज 6 रुपये यानी करीब 4 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर, All Time Plastics IPO का अनलिस्टेड मार्केट में GMP करीब 25 रुपये या 9 फीसदी है। हालांकि यह महज अनुमान है।
(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) किसी आईपीओ को लेकर बाजार की भावना (sentiment) का एक अनौपचारिक संकेत है। इसे स्टॉक एक्सचेंज या SEBI द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाता। Upstox न तो ग्रे मार्केट ट्रेडिंग को समर्थन देता है और न ही उसे प्रोत्साहित करता है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे खुद अच्छी तरह से रिसर्च करें या किसी एक्सपर्ट से सलाह लें, और तभी कोई निवेश निर्णय लें।)
JSW Cement, JSW Group की एक हिस्सा है जो इको-फ्रेंडली सीमेंट बनाती है। यह कंपनी निर्माण क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन को बढ़ावा देती है। इसका लक्ष्य ऐसे प्रोडक्ट तैयार करना है जो पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाएं और मजबूत निर्माण में मदद करें।
JSW Cement के भारत में कुल 7 प्लांट हैं। इनमें से एक इंटीग्रेटेड यूनिट, एक क्लिंकर यूनिट और पांच ग्राइंडिंग यूनिट्स हैं। ये प्लांट्स आंध्र प्रदेश के नंद्याल, कर्नाटक के विजयनगर, तमिलनाडु के सेलम, महाराष्ट्र के डोलवी, पश्चिम बंगाल के सलबोनी और ओडिशा के जाजपुर में स्थित हैं। इसके अलावा, ओडिशा में ही स्थित शिवा सीमेंट की क्लिंकर यूनिट भी JSW Cement के अधीन है, जिसमें कंपनी की मेजोरिटी हिस्सेदारी है।
All Time Plastics Limited (ATPL) की स्थापना वर्ष 1971 में हुई थी। यह एक भारतीय कंपनी है जो प्लास्टिक से बने घरेलू उपयोग के उत्पादों के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी मुख्य रूप से B2B व्हाइट-लेबल ग्राहकों के लिए उपभोक्ता उत्पाद बनाती है।
इसका मतलब है कि ATPL जो प्रोडक्ट्स बनाती है, उन्हें दूसरी कंपनियां अपने नाम से बेचती हैं। इसके अलावा, ATPL अपने खुद के ब्रांड “All Time Branded Products” के तहत B2C (सीधे उपभोक्ताओं को बेचने वाले) प्रोडक्ट्स भी ऑफर करती है। 31 मार्च 2025 तक, कंपनी के पास कुल 1,848 अलग-अलग प्रोडक्ट वैरायटी थीं।
संबंधित समाचार
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।