return to news
  1. IT stocks में लगातार दूसरे दिन रैली, OFSS समेत कई शेयर 9% तक उछले, ये 3 वजह हैं जिम्मेदार

मार्केट न्यूज़

IT stocks में लगातार दूसरे दिन रैली, OFSS समेत कई शेयर 9% तक उछले, ये 3 वजह हैं जिम्मेदार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 10, 2025, 13:45 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

OFSS के शेयर 9.24 फीसदी उछलकर 9,190 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। इसके अलावा, Persistent Systems में करीब 5 फीसदी की बढ़त है। Coforge और Mphasis के शेयर भी करीब 4 फीसदी चढ़ गए हैं। LTIMindtree, HCL Technologies और Wipro में करीब 3 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है।

शेयर सूची

IT stocks

OFSS, Persistent Systems, Coforge जैसे शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी है।

IT stocks: आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी का सिलसिला आज 10 सितंबर को लगातार दूसरे दिन जारी है। इसके चलते आज निफ्टी IT इंडेक्स आज 2.73 फीसदी उछलकर 36189.45 के स्तर पर पहुंच गया है। जिन शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हो रही है उनमें OFSS, Persistent Systems, Coforge और Mphasis शामिल हैं। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी स्टॉक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ये IT शेयर 9% तक उछले

OFSS के शेयर 9.24 फीसदी उछलकर 9,190 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। इसके अलावा, Persistent Systems में करीब 5 फीसदी की बढ़त है। Coforge और Mphasis के शेयर भी करीब 4 फीसदी चढ़ गए हैं। LTIMindtree, HCL Technologies और Wipro में करीब 3 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। वहीं, TCS, Infosys और Tech Mahindra में भी करीब 2-2 फीसदी की तेजी है।

1. भारत-अमेरिका की बातचीत पटरी पर लौटने की उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वाशिंगटन और नई दिल्ली मौजूदा व्यापार विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत फिर से शुरू करेंगे। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव कम होने से उन आईटी कंपनियों को लाभ होने की संभावना है, जिनकी आय का बड़ा हिस्सा अमेरिकी बाजारों से आता है।

ट्रंप ने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका, दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी!"

2. फेट रेट कट की उम्मीद

अमेरिकी फेडरल रिजर्व 16 से 17 सितंबर तक अपनी FOMC बैठक आयोजित करने वाला है। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक इस बार अपनी ब्याज दरों में कटौती करेगा। अमेरिका में रोजगार के आंकड़े कमजोर आए हैं, जिसके चलते रेट कट की उम्मीदें बढ़ गई है। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती से डिस्क्रेशनरी खर्च में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे उन आईटी कंपनियों को मदद मिलेगी जो अपने रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा अमेरिकी बाजार से प्राप्त करती हैं।

3. Infosys शेयर बायबैक पर कल लेगी फैसला

इसके पहले कल यानी 9 सितंबर को भी आईटी शेयरों में उछाल आया था, जिसकी अगुवाई Infosys ने की। Infosys के बोर्ड की बैठक कल यानी 11 सितंबर को होने वाली है, जिसमें शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो यह 2022 के बाद कंपनी द्वारा घोषित पहली बायबैक होगी। इस बायबैक के चलते निवेशकों का उत्साह बढ़ा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख