return to news
  1. IRFC Share Price: कंपनी में 4% तक हिस्सेदारी बेचने के लिए ओएफएस लेकर आई सरकार, शेयर लुढ़के

मार्केट न्यूज़

IRFC Share Price: कंपनी में 4% तक हिस्सेदारी बेचने के लिए ओएफएस लेकर आई सरकार, शेयर लुढ़के

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड February 25, 2026, 10:13 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IRFC Shares: पिछले एक सप्ताह की बात करें तो आईआरएफसी के शेयरों में 6.86% यानी कि 7-8 रुपये तक की गिरावट देखी गई है, वहीं एक महीने में भी शेयर 7.5% के आस-पास लुढ़के हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 9.64% यानी कि 11.25 रुपये तक गिरे हैं।

शेयर सूची

इंडियन रेल

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन के शेयरों में गिरावट क्यों?

भारतीय रेल वित्त निगम (Indian Railway Finance Corporation, IRFC) के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। मार्केट खुलने पर शेयरों में 4% के आसपास की गिरावट देखी गई। 10 बजे IRFC के शेयर 3.75% यानी कि करीब 4 रुपये गिरकर 105 रुपये के आस-पास ट्रेड हो रहे थे। इस गिरावट के पीछे क्या कारण है, चलिए समझते हैं। केंद्र सरकार आईआरएफसी में 4% तक हिस्सेदारी को बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिए 104 रुपए प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेचेगी। आईआरएफसी ने शेयर मार्केट को दी सूचना में कहा कि यह ओएफएस बुधवार को संस्थागत निवेशकों के लिए और गुरुवार को रिटेल इन्वेस्टरों के लिए खुलेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सरकार इस बिक्री पेशकश के तहत आईआरएफसी के 26.13 करोड़ से अधिक शेयर यानी 2% हिस्सेदारी को बेच रही है। इसके साथ इतने ही शेयरों का ‘ग्रीन शू’ ऑप्शन भी रखा गया है। अगर यह ऑप्शन पूरी तरह इस्तेमाल होता है, तो कुल बिक्री 52.26 करोड़ से अधिक शेयरों यानी 4% हिस्सेदारी तक पहुंच सकती है। सरकार को 104 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 4% हिस्सेदारी की बिक्री से लगभग 5,430 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

मंगलवार को आईआरएफसी के शेयर बीएसई पर पिछले बंद भाव के मुकाबले 2.19% गिरकर 109.40 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो आईआरएफसी के शेयरों में 6.86% यानी कि 7-8 रुपये तक की गिरावट देखी गई है, वहीं एक महीने में भी शेयर 7.5% के आस-पास लुढ़के हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 9.64% यानी कि 11.25 रुपये तक गिरे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख