मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड July 25, 2025, 09:55 IST
सारांश
Shanti Gold International IPO: आज खुल रहे सभी आईपीओ में सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 30 जुलाई को फाइनल किया जाएगा। वहीं, लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख एक अगस्त 2025 तय की गई है। यहां हमने इन सभी आईपीओ की पूरी जानकारी दी है।

आज खुल रहे सभी IPOs में 29 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा।
प्राइमरी मार्केट में आज 25 जुलाई को जबरदस्त एक्शन दिखने वाला है। आज कुल चार IPOs सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। इनमें मेनबोर्ड सेगमेंट से Shanti Gold International का आईपीओ शामिल है। वहीं, तीन अन्य आईपीओ SME सेगमेंट से हैं। इन सभी आईपीओ में 29 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा।
सभी आईपीओ में सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 30 जुलाई को फाइनल किया जाएगा। वहीं, लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख एक अगस्त 2025 तय की गई है। यहां हमने इन सभी आईपीओ की पूरी जानकारी दी है।
| विवरण | Shanti Gold International | Patel Chem Specialities | Sellowrap Industries | Shree Refrigerations |
|---|---|---|---|---|
| इश्यू डेट | 25 जुलाई - 29 जुलाई | 25 जुलाई - 29 जुलाई | 25 जुलाई - 29 जुलाई | 25 जुलाई - 29 जुलाई |
| फेस वैल्यू | ₹10 | ₹10 | ₹10 | ₹2 |
| प्राइस बैंड | ₹189 - ₹199 | ₹82 - ₹84 | ₹79 - ₹83 | ₹119 - ₹125 |
| लॉट साइज | 75 शेयर | 1,600 शेयर | 1,600 शेयर | 1,000 शेयर |
| कुल इश्यू साइज़ | 1.81 करोड़ शेयर (₹360.11 Cr) | 70 लाख शेयर (₹58.80 Cr) | 36.48 लाख शेयर (₹30.28 Cr) | 93.86 लाख शेयर (₹117.33 Cr) |
| OFS | नहीं | नहीं | नहीं | हां (18.25 लाख शेयर, ₹22.81 Cr) |
| फ्रेश इश्यू | पूरा इश्यू | पूरा इश्यू | पूरा इश्यू | 75.61 लाख शेयर (₹94.51 Cr) |
| लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म | BSE, NSE | BSE SME | NSE SME | BSE SME |
| अनुमानित अलॉटमेंट तिथि | 30 जुलाई (बुध) | 30 जुलाई (बुध) | 30 जुलाई (बुध) | 30 जुलाई (बुध) |
| रिफंड आरंभ तिथि | 31 जुलाई (गुरु) | 31 जुलाई (गुरु) | 31 जुलाई (गुरु) | 31 जुलाई (गुरु) |
| लिस्टिंग तिथि | 1 अगस्त (शुक्रवार) | 1 अगस्त (शुक्रवार) | 1 अगस्त (शुक्रवार) | 1 अगस्त (शुक्रवार) |
स्थापना: 2003 में काम: यह सोने के गहनों का निर्माण करती है। यह कंपनी 22 कैरेट सीजेड (CZ) कास्टिंग गोल्ड ज्वेलरी बनाती है। यह डिजाइन और निर्माण में माहिर है। कंपनी की गहनों की रेंज में कंगन, अंगूठियां, हार और सेट शामिल हैं, जो खास मौकों, शादियों, त्योहारों और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त हैं।
स्थापना: 2008 में काम: दवाओं और स्पेशलिटी केमिकल्स का निर्माण और निर्यात का बिजनेस है। यह कंपनी फार्मास्युटिकल एक्सिपिएंट्स (जैसे बाइंडर, गाढ़ापन देने वाले एजेंट, स्टेबलाइजर आदि) बनाती है, जिनका इस्तेमाल दवा, फूड, कॉस्मेटिक और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स में होता है।
स्थापना: 1983 में काम: ऑटोमोबाइल और होम अप्लायंस सेक्टर के लिए कंपोनेंट्स बनाना, यह कंपनी चिपकने (adhesive) और बिना चिपकने वाले (non-adhesive) पार्ट्स बनाती है। कंपनी गुणवत्ता, लागत में दक्षता और कस्टमर वैल्यू पर ध्यान देती है।
स्थापना: 2006 में काम: HVAC सिस्टम्स का निर्माण यह कंपनी एयर और वॉटर कूल्ड कंडेंसिंग यूनिट्स, चिलर, और स्प्रे डैम्पनिंग सिस्टम बनाती है। इनके ग्राहक ऑटोमोबाइल, मरीन, प्रिंट मीडिया, केमिकल, फार्मा और जनरल इंजीनियरिंग सेक्टर से हैं। कंपनी कस्टमाइज्ड HVAC प्रोडक्ट्स और फैब्रिकेशन सेवाएं भी देती है, ताकि ग्राहकों की इंजीनियरिंग जरूरतें पूरी हो सकें।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
Ex-Dividend Date vs Record Date
What is the Nifty Construction Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
Difference Between REITs and InvITs
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs