return to news
  1. भारत की पहली AI IPO को SEBI की मंजूरी, Sahajanand Medical और Amagi Media को भी हरी झंडी

मार्केट न्यूज़

भारत की पहली AI IPO को SEBI की मंजूरी, Sahajanand Medical और Amagi Media को भी हरी झंडी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 25, 2025, 11:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Fractal Analytics आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी है। यह भारत की पहली AI फोकस्ड कंपनी है, जिसका आईपीओ आ रहा है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार Fractal आईपीओ के जरिए ₹4900 करोड़ जुटाना चाहती है।

Fractal Analytics ipo

Fractal Analytics आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी है।

Upcoming IPOs: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने 3 कंपनियों के आईपीओ को मंजूरी दे दी है, जिनमें Fractal Analytics, Sahajanand Medical Technologies और Amagi Media Labs शामिल हैं। सोमवार को सेबी की वेबसाइट पर एक अपडेट के मुताबिक तीनों कंपनियों को 17-18 नवंबर के दौरान SEBI का ऑब्जर्वेशन लेटर मिला। ऑब्जर्वेशन लेटर जारी करने का मतलब है कि कंपनी को एक साल के भीतर अपना आईपीओ लॉन्च करना होगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Fractal Analytics

फ्रैक्टल एनालिटिक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी है। यह भारत की पहली AI फोकस्ड कंपनी है, जिसका आईपीओ आ रहा है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार Fractal आईपीओ के जरिए ₹4900 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके तहत ₹1,279.3 करोड़ तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही कुल ₹3620.7 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी होगा। OFS के तहत, क्विनाग बिडको लिमिटेड, TPG फेट होल्डिंग्स, सत्य कुमारी रेमाला, राव वेंकटेश्वर रेमाला और GLM फैमिली ट्रस्ट अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

यह दुनिया भर की बड़ी कंपनियों को डेटा के जरिए बेहतर फैसले लेने में मदद करती है। IPO से जुटाए गए पैसे Fractal कई कामों में लगाएगी। इस फंड का इस्तेमाल अमेरिकी यूनिट का कर्ज चुकाने, कंपनी के लिए नए लैपटॉप खरीदने, भारत में नए ऑफिस खोलने, रिसर्च और डेवलपमेंट में निवेश करने, मार्केटिंग और बिक्री बढ़ाने और भविष्य में दूसरी कंपनियां खरीदन के लिए किया जाएगा। यह कंपनी 2000 में शुरू हुई थी और TPG, Apax, Gaja जैसे बड़े निवेशकों का समर्थन इसके पास है।

Amagi Media Labs IPO

Amagi एक SaaS (Software-as-a-Service) कंपनी है जो मीडिया कंपनियों को इंटरनेट के जरिए टीवी, मोबाइल और ऐप्स पर वीडियो दिखाने में मदद करती है। यानी इनका सिस्टम बिना केबल या सेट-टॉप बॉक्स के काम करता है। इसका IPO दो भागों में होगा, जिसमें ₹1,020 करोड़ का नया शेयर इश्यू और 3.41 करोड़ शेयरों की बिक्री (OFS) शामिल हैं।

कंपनी जुटाए गए पैसे में से ₹667 करोड़ अपनी तकनीक और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने में लगाएगी। बाकी रकम नई कंपनियां खरीदने और अन्य सामान्य कामों में इस्तेमाल होगी। Amagi की शुरुआत 2008 में हुई थी और इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है।

Sahajanand Medical Technologies IPO

यह कंपनी दिल से जुड़ी मेडिकल डिवाइस बनाती है, जैसे स्टेंट आदि। इसका IPO पूरा का पूरा OFS होगा, मतलब कंपनी नया पैसा नहीं जुटाएगी, बल्कि पुराने निवेशक अपने शेयर बेचेंगे। इस IPO में 2.76 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। बेचने वालों में Shree Hari Trust, Kotak Pre-IPO Opportunities Fund, Samara Capital और NHPEA Sparkle Holding BV शामिल हैं। कंपनी 2001 में बनी थी और इसके R&D सेंटर भारत और थाईलैंड दोनों जगह हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख