return to news
  1. Innovision IPO का आज आखिरी दिन, दांव लगाने से पहले जान लें कंपनी की कमाई और बिजनेस

मार्केट न्यूज़

Innovision IPO का आज आखिरी दिन, दांव लगाने से पहले जान लें कंपनी की कमाई और बिजनेस

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड March 17, 2026, 09:14 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

इन्नोविजन लिमिटेड (Innovision Limited) का आईपीओ आज 17 मार्च को बंद हो रहा है। सोमवार तक यह कुल 1.25 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ग्रे मार्केट में शेयर पर 26 रुपये का प्रीमियम चल रहा है, जिससे इसकी लिस्टिंग 5 पर्सेंट मुनाफे के साथ 545 रुपये पर होने की उम्मीद है।

innovision-ipo-last-day-subscription

इन्नोविजन आईपीओ में आज बोली लगाने का अंतिम मौका है।

इन्नोविजन लिमिटेड (Innovision Limited) का पब्लिक इश्यू आज यानी 17 मार्च को बंद होने जा रहा है। जिन निवेशकों ने अब तक इस आईपीओ में पैसा नहीं लगाया है, उनके पास बोली लगाने का आज आखिरी मौका है। सोमवार शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, यह आईपीओ कुल 1.25 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। हालांकि बाजार की सुस्ती के बीच कंपनी ने पहले इसकी समय सीमा बढ़ाई थी और प्राइस बैंड में भी बदलाव किया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सब्सक्रिप्शन का हाल क्या है?

इस आईपीओ को अलग-अलग कैटेगरी में मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। 16 मार्च की शाम तक रिटेल कैटेगरी में यह सिर्फ 0.29 गुना ही भरा है। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 13.09 गुना सब्सक्राइब हुआ है, जो दर्शाता है कि बड़े निवेशकों को इस कंपनी पर काफी भरोसा है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में भी यह 2.73 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। कुल मिलाकर अब तक इसे 1.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

ग्रे मार्केट से क्या मिल रहा सिग्नल?

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की बात करें तो 17 मार्च की सुबह तक इसका जीएमपी 26 रुपये पर बना हुआ है। कंपनी का प्राइस बैंड 519 रुपये (अपर कैप) तय किया गया है। अगर मौजूदा जीएमपी को देखें, तो इसकी अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 545 रुपये (519 + 26) हो सकती है। इस हिसाब से निवेशकों को लिस्टिंग के दिन करीब 5.01 पर्सेंट का मुनाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्या करती है कंपनी?

फैसला लेने से पहले कंपनी का बिजनेस समझना जरूरी है। इन्नोविजन लिमिटेड मुख्य रूप से मैनपावर सर्विसेज, टोल प्लाजा मैनेजमेंट और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग के सेक्टर में काम करती है। कंपनी की शुरुआत प्राइवेट सिक्योरिटी सर्विसेज से हुई थी, लेकिन अब यह 23 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में अपना बिजनेस फैला चुकी है। यह कंपनियों को कर्मचारी आउटसोर्स करने और हाईवे पर टोल कलेक्शन के ऑपरेशन्स संभालने में मदद करती है।

कंपनी के वित्तीय नतीजे बताते हैं कि इसका बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 896 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो 2024 में 512 करोड़ रुपये था। वहीं शुद्ध मुनाफा (Net Profit) भी 10 करोड़ रुपये से बढ़कर 29 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि यह एक ऐसा सेक्टर है जहां मार्जिन थोड़े कम रहते हैं, लेकिन कंपनी का रिटर्न ऑन नेट वर्थ (RoNW) 35.45 पर्सेंट है, जो अपने सेक्टर की दूसरी कंपनियों के मुकाबले काफी बेहतर माना जा रहा है। आईपीओ से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और रोजमर्रा के वर्किंग कैपिटल के लिए करेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख