return to news
  1. 99acres और Jeevansathi का जलवा, Info Edge के रेवेन्यू में 13% की तेजी, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

मार्केट न्यूज़

99acres और Jeevansathi का जलवा, Info Edge के रेवेन्यू में 13% की तेजी, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड February 13, 2026, 14:42 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

नौकरी डॉट कॉम की पैरेंट कंपनी इंफो एज इंडिया ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 11.99 परसेंट बढ़कर 271.7 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही कंपनी ने 2.40 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है, जिससे निवेशकों को सीधा फायदा होगा।

शेयर सूची

info-edge-q3-results-2026-today-13-feb

इंफो एज इंडिया ने शानदार नतीजे पेश किए हैं।

ऑनलाइन क्लासिफाइड और रिक्रूटमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के लिए यह तिमाही काफी राहत भरी और मुनाफे वाली रही है। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, इंफो एज का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.99 पर्सेंट बढ़ गया है। कंपनी ने इस बार 271.7 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 242.59 करोड़ रुपये था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मजबूत रेवेन्यू और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस

कंपनी के बिजनेस में लगातार विस्तार देखा जा रहा है, जिसका असर उसके रेवेन्यू पर भी पड़ा है। इंफो एज का ऑपरेशन से मिलने वाला रेवेन्यू 13.43 पर्सेंट बढ़कर 819.41 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल इसी दौरान कंपनी का रेवेन्यू 722.39 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशनल परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी का एबिटा (EBITDA) भी 8.36 पर्सेंट बढ़कर 294 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि, एबिटा मार्जिन में मामूली गिरावट देखी गई है और यह पिछले साल के 37.60 पर्सेंट के मुकाबले इस बार 35.92 पर्सेंट रहा है।

निवेशकों के लिए डिविडेंड का तोहफा

बेहतरीन नतीजों के साथ ही कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड की भी घोषणा की है। कंपनी ने 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 2.40 रुपये का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 तय की गई है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा। डिविडेंड का भुगतान 9 मार्च 2026 या उसके बाद किया जाएगा।

अलग-अलग सेगमेंट में कैसा रहा प्रदर्शन?

इंफो एज के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हितेश ओबेरॉय ने नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि भर्ती के बाजार में अनिश्चितता के बावजूद कंपनी के रिक्रूटमेंट बिजनेस यानी नौकरी डॉट कॉम ने काफी मजबूती दिखाई है। इसके अलावा रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म 99acres और मैट्रिमोनी बिजनेस जीवनसाथी (Jeevansathi) ने भी अपनी ग्रोथ की रफ्तार को बनाए रखा है। कंपनी के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स ने मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत की है। कंपनी के सीएफओ अंबरीश रघुवंशी ने बताया कि रिक्रूटमेंट बिजनेस के ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन में पिछली तिमाही के मुकाबले 300 बेसिस पॉइंट का सुधार हुआ है। साथ ही, कंपनी के बाकी बिजनेस भी अब कैश पॉजिटिव हो गए हैं।

शेयर बाजार का रिएक्शन

नतीजे आने के बाद इंफो एज के शेयरों में हल्की गिरावट देखी गई। दोपहर के समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी का शेयर 1.4 पर्सेंट गिरकर 1,133.20 रुपये पर कारोबार करता दिखा। इस गिरावट के बावजूद कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 73,368.79 करोड़ रुपये के करीब बना हुआ है। बाजार के जानकारों का कहना है कि ओवरऑल आईटी और टेक सेक्टर में चल रही बिकवाली की वजह से शेयर पर थोड़ा दबाव दिख रहा है, लेकिन कंपनी के फंडामेंटल्स अभी भी मजबूत नजर आ रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख