return to news
  1. मार्केट खुलते ही IDBI बैंक के शेयरों की निकली हवा, किस खबर ने तोड़ा निवेशकों का दिल?

मार्केट न्यूज़

मार्केट खुलते ही IDBI बैंक के शेयरों की निकली हवा, किस खबर ने तोड़ा निवेशकों का दिल?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड March 16, 2026, 11:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री (Strategic Sale) रद्द होने की आशंका है और इस रिपोर्ट के आने के बाद से ही इस बैंक के शेयरों की हवा सी निकल गई है। इसका कारण यह है कि संभावित खरीदारों द्वारा लगाई गई फाइनेंशियल बोलियां रिजर्व प्राइस से कम थीं।

शेयर सूची

IDBI बैंक

आज क्यों आईडीबीआई बैंक के शेयरों में दिख रही है इतनी गिरावट?

IDBI Bank Shares: आज जब मार्केट खुला, तो आईडीबीआई बैंक के शेयरों में जमकर बिकवाली देखने को मिली। हाल ये हो गया कि शेयरों में 15.2% तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद आईडीबीआई बैंक के शेयर 78.13 रुपये प्रति शेयर पर लुढ़क गए। चलिए समझते हैं कि आज क्यों आईडीबीआई बैंकों को शेयरों में यह गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री (Strategic Sale) रद्द होने की आशंका है और इस रिपोर्ट के आने के बाद से ही इस बैंक के शेयरों की हवा सी निकल गई है। इसका कारण यह है कि संभावित खरीदारों द्वारा लगाई गई फाइनेंशियल बोलियां रिजर्व प्राइस से कम थीं। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार और एलआईसी मिलकर आईडीबीआई बैंक में 60.72% हिस्सेदारी बेचने का प्लान बना रहे थे और उन्होंने अक्टूबर 2022 में रुचि की अभिव्यक्ति (Expression of Interest, EoI) जारी की थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

फाइनेंशियल बोलियां 6 फरवरी को मिलीं। पीटीआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री के लिए लगाई गई वित्तीय बोलियां वित्त मंत्रालय के सचिवों की अध्यक्षता वाले विनिवेश पर इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप द्वारा निर्धारित रिजर्व प्राइस से कम हैं। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि आईडीबीआई बैंक के लिए बोलियां खोली जा चुकी हैं, और वे आईएमजी द्वारा निर्धारित रिजर्व प्राइस से कम थीं, जिस पर विनिवेश पर कोर ग्रुप द्वारा सहमति व्यक्त की गई थी, जिसकी अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करते हैं।

प्रेम वात्सा के नेतृत्व वाली फेयरफैक्स और एमिरेट्स एनबीडी ने आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री के लिए बोली लगाई है। मौजूदा समय में, सरकार और सरकारी स्वामित्व वाली एलआईसी मिलकर आईडीबीआई बैंक में 94.71% हिस्सेदारी रखते हैं। सरकार के पास 45.48% और एलआईसी के पास 49.24% हिस्सेदारी है। सरकार और एलआईसी आईडीबीआई बैंक में 60.72% हिस्सेदारी बेचने की इच्छुक हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख