return to news
  1. Hyundai Motor Q3FY25: नेट प्रॉफिट 18.5% लुढ़का, कुल आमदनी में भी गिरावट

मार्केट न्यूज़

Hyundai Motor Q3FY25: नेट प्रॉफिट 18.5% लुढ़का, कुल आमदनी में भी गिरावट

Upstox

1 min read | अपडेटेड January 28, 2025, 15:42 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Hyundai Motor Q3FY25 Results: कंपनी की ऑपरेशन्स से आमदनी ₹16,648 करोड़ रह गई जो पिछले साल से 1.3% नीचे थी। यह पिछले साल दिसंबर की तिमाही में ₹16,874 करोड़ रही थी।

शेयर सूची

आमदनी और प्रॉफिट, दोनों में गिरावट

आमदनी और प्रॉफिट, दोनों में गिरावट

Hyundai Motor India ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही की आमदनी का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने रिपोर्ट दी है कि अक्टूबर-दिसंबर के बीच कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 18.5% गिरावट देखी गई है और यह तीसरी तिमाही में ₹1,160.7 करोड़ रहा जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,425.22 करोड़ रहा था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी की ऑपरेशन्स से आमदनी ₹16,648 करोड़ रह गई जो पिछले साल से 1.3% नीचे थी। यह पिछले साल दिसंबर की तिमाही में ₹16,874 करोड़ रही थी। वहीं, कुल आमदनी भी पिछले साल से 2.03% नीचे ₹16,892.45 करोड़ पर पहुंच गई। यह पिछले साल की दूसरी तिमाही में ₹17,243.56 करोड़ थी।

EBITDA मार्जिन Q3FY25 में 11.27% रहा जो Q3FY24 में 12.88% रहा था। वहीं, प्रति शेयर आमदनी ₹17.54 से ₹14.29 पर आ गिरी। कंपनी के शेयर्स दोपहर 3:26 बजे 1.3% की गिरावट के साथ ₹1,622.30 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।

कंपनी ने बताया कि उसने दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में पैसेंजर वीइकल्स की 1,86,408 यूनिट्स बेच दी थी। इसमें 146,022 यूनिट्स डमेस्टिक मार्केट में बिकी थीं जिसमें बड़ा योगदान रहा था SUV सेगमेंट का।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख