return to news
  1. HUL Q2 Results: हिंदुस्तान यूनिलीवर का मुनाफा 4% उछला, हर शेयर पर ₹19 का डिविडेंड देगी कंपनी

मार्केट न्यूज़

HUL Q2 Results: हिंदुस्तान यूनिलीवर का मुनाफा 4% उछला, हर शेयर पर ₹19 का डिविडेंड देगी कंपनी

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 23, 2025, 12:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Hindustan Unilever Q2 Results: हिंदुस्तान यूनिलीवर का रेवेन्यू सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 2.1% बढ़कर ₹16,034 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹15,703 करोड़ था। कंपनी ने ₹19 का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है।

शेयर सूची

HUL

HUL Q2 Results: कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3.62 फीसदी बढ़कर ₹2685 करोड़ रुपये हो गया है।

HUL Q2 Results: Hindustan Unilever ने आज 23 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2026 की सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 3.62 फीसदी बढ़कर ₹2685 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले जुलाई-सितंबर की अवधि में कंपनी को ₹2,591 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था। तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 1.59 फीसदी बढ़कर 2633.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Hindustan Unilever का रेवेन्यू भी 2% बढ़ा

हिंदुस्तान यूनिलीवर का रेवेन्यू सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 2.1% बढ़कर ₹16,034 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹15,703 करोड़ था। कंपनी ने उम्मीद से बेहतर नतीजे जारी किए हैं। तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ में ₹184 करोड़ के वन टाइम गेन का भी योगदान रहा।

तिमाही के लिए EBITDA पिछले वर्ष की तुलना में 2.3% घटकर ₹3,563 करोड़ रहा, जो ₹3,560 करोड़ की उम्मीदों के मुताबिक है। कंपनी का EBITDA मार्जिन 22.9% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 60 आधार अंक कम है, लेकिन अनुमान से अधिक है। कंपनी की अंडरलाइन सेल्स ग्रोथ (USG) 2% रही, जबकि वॉल्यूम ग्रोथ (UVG) लगभग स्थिर रही। इस तिमाही का प्रदर्शन GST दरों में बदलाव और लंबे मानसून के असर से थोड़ा प्रभावित हुआ।

Hindustan Unilever ने किया डिविडेंड का ऐलान

हिंदुस्तान यूनिलीवर के बोर्ड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹19 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। अंतरिम डिविडेंड के तहत शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया गया है। डिविडेंड का भुगतान शेयरधारकों को गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को किया जाएगा।

Hindustan Unilever के CEO ने नतीजों पर क्या कहा?

प्रिय नायर, कंपनी की CEO और MD, ने कहा कि कंपनी ने "मजबूत और प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन" किया है, भले ही कुछ अस्थायी चुनौतियां रही हों। उन्होंने कहा कि हालिया GST सुधार एक “सकारात्मक कदम” है, जो बाजार स्थिर होने के बाद खपत और ग्राहक भरोसा बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि HUL अब अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में तेजी से बदलाव लाने के लिए ग्राहक सेगमेंटेशन और डिजिटल ब्रांड एंगेजमेंट पर ज्यादा ध्यान देगी।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख