return to news
  1. Hindustan Copper Shares: झारखंड सरकार के इस नोटिस के बाद लुढ़के शेयर, क्या है पूरा मामला?

मार्केट न्यूज़

Hindustan Copper Shares: झारखंड सरकार के इस नोटिस के बाद लुढ़के शेयर, क्या है पूरा मामला?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड February 16, 2026, 09:28 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Hindustan Copper Shares: आज हिन्दुस्तान कॉपर के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। मार्केट खुलते ही हिन्दुस्तान कॉपर के शेयर रेड में ही ट्रेड हो रहे हैं, क्यों ऐसा हुआ है, चलिए समझते हैं।

शेयर सूची

हिन्दुस्तान कॉपर

क्यों लुढ़के हिन्दुस्तान कॉपर के शेयर?

Hindustan Copper Share Price: आज हिन्दुस्तान कॉपर के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर मार्केट खुलते ही हिन्दुस्तान कॉपर के शेयर रेड में ट्रेड होते नजर आए। सुबह 9:15 पर कंपनी के शेयर 2-3% यानी कि 17-18 रुपये तक गिरकर 575 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड हो रहे थे। दरअसल झारखंड सरकार ने कंपनी को वैध वैधानिक मंजूरी के बिना उत्पादन करने के आरोप में 929 करोड़ रुपये से अधिक का मांग नोटिस जारी किया है और इस खबर का असर आज शेयरों पर देखने को मिल रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शुक्रवार को शेयर मार्केट बंद होने के बाद कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि झारखंड सरकार के खान एवं भूविज्ञान विभाग के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर स्थित जिला खनन कार्यालय (डीएमओ) द्वारा मुआवजे की वसूली के लिए मांग नोटिस जारी किया गया है। कंपनी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा, ‘सूरदा खदान से वैधानिक मंजूरी के बिना या अनुमेय सीमा से अधिक उत्पादन का आरोप लगाते हुए जमशेदपुर स्थित डीएमओ ने 929,40,06,242 रुपये के मुआवजे की वसूली के लिए मांग नोटिस जारी किया है।’

12 फरवरी को मिले नोटिस के मुताबिक, प्रोडक्शन ईयर 2000-01 से 2016-17 के दौरान हुआ था, जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले पर दिए गए कॉमन कॉज के फैसले के अनुसार खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(5) के तहत दायित्व बनता है। कंपनी ने आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि वह इस संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है। हिन्दुस्तान कॉपर ने कहा कि कंपनी की वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर प्रभाव अंतिम आदेश की सीमा तक ही सीमित रहेगा। शुक्रवार को एनएसई पर हिन्दुस्तान कॉपर के शेयर 5.31% गिरकर 591.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए थे।

खान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली मिनीरत्न कैटेगरी-I सीपीएसई, हिन्दुस्तान कॉपर ने 5 फरवरी को 31 दिसंबर, 2025 को खत्म तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही) के लिए अपने समेकित शुद्ध लाभ में 148.49% की वृद्धि दर्ज करते हुए 156 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। भारत की इकलौती एकीकृत तांबा उत्पादक कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 62.87 करोड़ रुपये का PAT (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) दर्ज किया था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख