मार्केट न्यूज़
2 min read | अपडेटेड November 25, 2024, 15:40 IST
सारांश
MSCI Indices- Emerging Markets, Standard, Small Cap में बदलाव के साथ भारत का MSCI EM इंडेक्स में हिस्सा 19.3% से बढ़कर 19.8% पर पहुंच गया था जो चीन के (27%) बाद सबसे ज्यादा है।
सूचकांक में बढ़ा है भारत का भी हिस्सा
Morgan Stanley Capital International (MSCI) सूचकांकों - स्टैंडर्ड, EM, स्मालकैप में बदलाव का फायदा HDFC बैंक और Voltas Limisted को होता दिख रहा है। संभावना जताई गई है कि सूचकांक में बदलाव के बाद दोनों में करीब $2.5B की विदेशी फंड की आवक हो सकती है।
जानकारों का मानना है कि HDFC Bank के MSCI सूचकांक में बढ़त होने के बाद करीब $1.9B के फंड आ सकते हैं। करीब 75 लाख शेयर्स की खरीद- फरोख्त के साथ कंपनी के शेयर्स NSE पर 2% की बढ़त के साथ ₹1,786/ शेयर की कीमत पर पहुंच गए। अगस्त में MSCI रिव्यू में स्टॉक का वेट बढ़ाया गया था।
वहीं, Voltas Ltd के सूचकांक में शामिल किए जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि करीब $300 मिलियन फंड आ सकते हैं। इसके शेयर्स सोमवार को 3.6% तक उछाल मारते दिखे। नवंबर में MSCI इमर्जेंग मार्केट और स्टैंडर्ड इंडेक्स पर 5 नए भारतीय स्टॉक्स शामिल किए गए थे। इसके साथ भारत का टोटल 156 पर पहुंच गया था।
बदलाव के साथ भारत का MSCI EM इंडेक्स में हिस्सा 19.3% से बढ़कर 19.8% पर पहुंच गया था जो चीन के (27%) बाद सबसे ज्यादा है। Voltas के अलावा BSE, Alkem Laboratories, Kalyan Jewellers और Oberoi Realty को स्टैंडर्ड/ ईएम इंडेक्स में शामिल किया गया था।
उम्मीद है कि इसके बाद BSE को $260 मिलियन, Alkem Laboratories को $201 मिलियन, Kalyan Jewellers को $241 मिलियन and Oberoi Realty को $215 मिलियन फंड हासिल हो सकते हैं।
MSCI स्मॉल कैप में 13 स्टॉक्स जोड़े गए थे जिनमें Eureka Forbes, Aadhaar Housing Finance, Signature Global, PC Jewellers, Indegene और DCM Shriram शामिल हैं।
लेखकों के बारे में
अगला लेख