return to news
  1. HDFC Bank के शेयरों में आज दिख सकती है हलचल, लॉन्ग वीकेंड के किस डेवलपमेंट का दिखेगा असर?

मार्केट न्यूज़

HDFC Bank के शेयरों में आज दिख सकती है हलचल, लॉन्ग वीकेंड के किस डेवलपमेंट का दिखेगा असर?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड April 06, 2026, 08:17 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

HDFC Bank Shares: एचडीएफसी बैंक ने लॉन्ग वीकेंड के दौरान मार्च क्वार्टर के अपने बिजनेस का अपडेट जारी किया, जो उम्मीदों से बेहतर रहा। इसके साथ ही क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो (एलडीआर) में भी गिरावट दर्ज की गई।

शेयर सूची

HDFCBANK
--
HDFC बैंक

HDFC बैंक के शेयरों पर आज टिकी नजर

HDFC Bank Shares: एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के शेयरों में आज हलचल देखने को मिल सकती है। गुड फ्राइडे के चलते पिछले सप्ताह शुक्रवार को शेयर मार्केट बंद था और ऐसे में आज यानी कि सोमवार को तीन दिनों बाद शेयर मार्केट खुलने जा रहा है और आज निवेशकों की दिलचस्पी एचडीएफसी बैंक के शेयरों में देखने को मिल सकती है। पिछले गुरुवार को शेयर ने दिन के निचले स्तर से लगभग 3.5% की रिकवरी की और 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ था, जिसने निफ्टी 50 इंडेक्स में देखे गए निचले स्तर से 550 अंकों की रिकवरी में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 2 अप्रैल को एचडीएफसी बैंक हरे निशान पर क्लोज हुए थे, 1.18% यानी कि 8.75 रुपये बढ़कर एचडीएफसी बैंक के शेयर 751 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Q4 बिजनेस अपडेट

एचडीएफसी बैंक ने लॉन्ग वीकेंड के दौरान मार्च क्वार्टर के अपने बिजनेस का अपडेट जारी किया, जो उम्मीदों से बेहतर रहा। इसके साथ ही क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो (एलडीआर) में भी गिरावट दर्ज की गई। बैंक के ग्रॉस एडवांसेस पिछले साल की तुलना में 12% बढ़कर मार्च तिमाही में 29.6 लाख करोड़ रुपये हो गए, जबकि डिपॉजिट पिछले साल के इसी पीरियड की तुलना में 14.4% बढ़कर 31.05 लाख करोड़ रुपये हो गया। क्रेडिट-टू-डिपॉजिट रेशियो भी क्रमिक रूप से 98.5% से घटकर 95.31% हो गया। सीएएसए जमा मार्च तिमाही में पिछले साल की तुलना में 10.4% बढ़कर 9.18 लाख करोड़ रुपये हो गए, जबकि सीएएसए रेशियो क्रमिक रूप से 54 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 34.1% हो गया।

एचडीएफसी बैंक शेयरों से जुड़े कुछ अन्य अपडेट्स

हालांकि हाल ही में सबसे बड़ा नेगेटिव ट्रिगर रहा है विदेशी निवेशकों की बिकवाली। Q4 FY26 में FIIs ने करीब 35,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, हिस्सेदारी लगभग 3.6% घटी इस भारी बिकवाली प्रेशर के कारण शेयर पर दबाव बना हुआ है और शॉर्ट-टर्म सेंटीमेंट कमजोर है। इसके अलावा मार्च 2026 में बैंक के चेयरमैन का अचानक इस्तीफा निवेशकों के लिए चिंता का विषय बना था। वहीं आरबीआई ने फॉरेक्स डेरिवेटिव्स पर सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया, जिसका असर बैंकिंग सेक्टर पर पड़ा और एचडीएफसी भी इससे अछूता रहा, क्योकि इस फैसले से बैंकों के मुनाफे पर असर पड़ने की आशंका है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख