return to news
  1. GSP Crop Science IPO subscription: दूसरे दिन भी फीका रिस्पॉन्स, अब तक 78% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

मार्केट न्यूज़

GSP Crop Science IPO subscription: दूसरे दिन भी फीका रिस्पॉन्स, अब तक 78% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 17, 2026, 14:20 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

GSP Crop Science IPO: इस आईपीओ के तहत 240 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं 160 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 20 मार्च 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है।

GSP Crop Science IPO

GSP Crop Science एक ऐसी कंपनी है जो खेती से जुड़े केमिकल्स बनाती है।

GSP Crop Science के IPO को आज 17 मार्च को भी निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह पब्लिक इश्यू 0.78 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 69,48,898 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 89,47,367 शेयर हैं। यह आईपीओ 16 मार्च को खुला था और 18 मार्च को बंद होगा। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 400 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ का इश्यू प्राइस बैंड ₹304 से ₹320 प्रति शेयर तय किया गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

GSP Crop Science IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 1.28 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 1.55 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 0.17 गुना
  • टोटल- 0.78 गुना
  • (17 Mar 2026 | 01:54:00 PM)

GSP Crop Science IPO के बारे में

इस आईपीओ के तहत 240 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं 160 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 20 मार्च 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है।

इसके शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी, जिसकी संभावित तारीख 24 मार्च 2026 तय की गई है। आईपीओ के लिए लॉट साइज़ 46 शेयरों का है। Equirus Capital बुक रनिंग लीड मैनेजर है और MUFG Intime India इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।

GSP Crop Science का बिजनेस

GSP Crop Science Limited एक ऐसी कंपनी है जो खेती से जुड़े केमिकल्स बनाती है। इसकी शुरुआत 1985 में हुई थी और यह किसानों को फसल को सुरक्षित रखने में मदद करती है। यह कंपनी insecticides (कीटनाशक), herbicides (घास-फूस खत्म करने वाली दवाइयां), fungicides (फंगस से बचाने वाली दवाइयां) और plant growth regulators (पौधों की ग्रोथ बढ़ाने वाले केमिकल्स) बनाती है, ताकि फसल अच्छी हो और नुकसान कम हो।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख