return to news
  1. Groww share: IPO प्राइस से 94% चढ़ने के बाद अब प्रॉफिट बुकिंग, लगा 10% का लोअर सर्किट

मार्केट न्यूज़

Groww share: IPO प्राइस से 94% चढ़ने के बाद अब प्रॉफिट बुकिंग, लगा 10% का लोअर सर्किट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 19, 2025, 13:01 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Groww के शेयरों की लिस्टिंग 12 नवंबर को हुई थी। इसके शेयर BSE पर IPO प्राइस से 14 परसेंट प्रीमियम के साथ 114 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। इसका इश्यू प्राइस 95-100 रुपये प्रति शेयर था। दूसरी तरफ, NSE पर यह स्टॉक 112 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खुला था।

शेयर सूची

groww share

12 नवंबर को लिस्टिंग के बाद Groww के शेयरों में लगातार तेजी देखी गई।

Groww hits 10% lower circuit: स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग शुरू हो गई है। आज 19 नवंबर को इस शेयर में 10 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 169.94 रुपये के भाव पर है। मार्केट में शानदार डेब्यू के साथ लगातार उछाल के बाद इन्वेस्टर्स अब प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जिसके चलते यह गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1.04 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Groww की 14 परसेंट प्रीमियम पर हुई थी लिस्टिंग

Groww के शेयरों की लिस्टिंग 12 नवंबर को हुई थी। इसके शेयर BSE पर IPO प्राइस से 14 परसेंट प्रीमियम के साथ 114 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। इसका इश्यू प्राइस 95-100 रुपये प्रति शेयर था। दूसरी तरफ, NSE पर यह स्टॉक 112 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खुला था। हालांकि इसके निवेशकों को लिस्टिंग पर जितना मुनाफा हुआ, उससे कहीं ज्यादा रिटर्न लिस्टिंग के बाद मिला। बता दें कि लिस्टिंग के बाद पहले दिन ही यह शेयर 30 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

12 नवंबर को लिस्टिंग के बाद Groww के शेयरों में लगातार तेजी देखी गई। इसके चलते स्टॉक सिर्फ 5 सेशन में अपने IPO प्राइस से लगभग 94 परसेंट बढ़ गया। यह स्टॉक 18 नवंबर को 193.91 रुपये प्रति शेयर के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया।

आने वाले हैं Q2 नतीजे

Groww ने जानकारी दी है कि उसकी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 21 नवंबर, 2025 को बैठक करेगी। इस बैठक में कंपनी Q2 और H1FY26 के लिए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड रिजल्ट्स को मंजूरी देगी। साथ ही, उसी दिन कंपनी अर्निंग कॉल की जानकारी भी देगी, जिसमें वरिष्ठ प्रबंधन निवेशकों और विश्लेषकों के साथ Q2FY26 के परिणामों पर चर्चा करेगा।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि Groww लगातार इनोवेशन और कस्टमर-सेंट्रिक सर्विसेज के कारण अच्छी स्थिति में है। कंपनी AARPU (Average Annual Revenue Per User) बढ़ाने और विस्तार के नए अवसरों को भुनाने में सक्षम है।

Groww IPO के बारे में

Groww का 6,632.3 करोड़ रुपये का आईपीओ 4 से 7 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसके लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। आईपीओ के तहत 1,060 रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए। वहीं ऑफर फॉर सेल के जरिए 5,572.30 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की गई।

IPO को कुल मिलाकर 17.6 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसकी वजह मजबूत इंस्टीट्यूशनल डिमांड थी। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) हिस्सा 22.02 गुना सब्सक्राइब हुआ, इसके बाद नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) 14.20 गुना सब्सक्राइब हुआ।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख