return to news
  1. Gold, Silver Rate Today (April 17): सोने की कीमतों में इजाफा जारी, चांदी थमी... यहां चेक करें आज क्या है दाम

मार्केट न्यूज़

Gold, Silver Rate Today (April 17): सोने की कीमतों में इजाफा जारी, चांदी थमी... यहां चेक करें आज क्या है दाम

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 17, 2025, 11:48 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Rate Today (April 17): भारत के ज्यादातर बाजारों में गुरुवार को सोने के भावों में मामूली बढ़त देखी गई लेकिन इस बहुमूल्य धातु की कीमत का ऊपर की ओर बढ़ना जारी है। वहीं, चांदी की रफ्तार धीमी पड़ी है। ग्लोबल ट्रेड में तनाव और घरेलू मांग के असर से सोने-चांदी की कीमतों पर ये असर देखा जा रहा है।

सोने के भावों में लगातार बढ़ोतरी जारी है।

सोने के भावों में लगातार बढ़ोतरी जारी है।

Gold, Silver Rates Today (April 17): अंतरराष्ट्रीय व्यापार में जारी तनावपूर्ण स्थिति का असर सोने के भावों पर लगातार नजर आ रहा है। घरेलू बाजार में सोने के भाव बुधवार को रेकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद गुरुवार को मामूली रूप से बढ़े हैं। देश के ज्यादातर शहरों में 24K सोने की कीमत ₹10 प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ ₹96,180 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, 22K सोना ₹88,160 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा।

अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर का असर ग्लोबल ट्रेड पर दिख रहा है। अमेरिका ने चीन के ऊपर टैरिफ 245% तक बढ़ा दिया है। बढ़ती हुई अनिश्चितता के चलते सोने जैसे भरोसेमंद विकल्प में लोगों का भरोसा बढ़ता जा रहा है।

वहीं, डॉलर इंडेक्स तीन साल में सबसे कम स्तर पर 100 के अंक से नीचे चला गया है। इन कारणों से सोने के भावों को तेजी मिली है।

भारत में आज सोने के भाव

दिल्ली के बाजारों में 24K सोने के भाव ₹96,330 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹88,310 प्रति 10 ग्राम पर रहे। वहीं, मुंबई में 24K सोने के भाव ₹96,180 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹88,160 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर22K सोना (10 ग्राम)24K सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹88,310₹96,330
मुंबई₹88,160₹96,180
चेन्नई₹88,160₹96,180
कोलकाता₹88,160₹96,180

भारत में आज चांदी के भाव

भारत के ज्यादातर देशों में चांदी के भावों में आज तेजी देखने को नहीं मिली है। चांदी के भाव स्थानीय बाजारों ₹1,00,100 प्रति किलो पर बरकरार रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी के भावों में 1.18% की गिरावट दर्ज की गई और ये $32.59 प्रति ट्रॉय आउंस पर लुढ़क गए।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

शहरचाँदी (1 किलोग्राम)
दिल्ली₹1,00,100
मुंबई₹1,00,100
चेन्नई₹1,10,100
कोलकाता₹1,00,100
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख