return to news
  1. Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज क्या है कीमत

मार्केट न्यूज़

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज क्या है कीमत

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 13, 2025, 17:12 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold Price Today: स्पॉट गोल्ड गुरुवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में 0.50% की बढ़त के साथ $2,945 प्रति आउंस पर और स्पॉट सिल्वर मामूली बढ़त के साथ 0.25% ऊपर $32.86 प्रति आउंस पर पहुंच गया था।

ग्लोबल ट्रेंड्स के बीच सोने-चांदी की कीमतों में जारी है उतार-चढ़ाव।

ग्लोबल ट्रेंड्स के बीच सोने-चांदी की कीमतों में जारी है उतार-चढ़ाव।

अमेरिकी राजनीतिक और वित्तीय नीतियों के असर से दुनियाभर के बाजारों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार के शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतें गिरकर ₹86,660 प्रति 10 ग्राम पर जा गिरीं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों के सामने आने के बाद ब्याज दर कटौती को लेकर लगाई जा रहीं उम्मीदें धूमिल हो गईं। इसका असर वैश्विक बाजारों में भी रहा। ग्लोबल मार्केट्स में सोने के भाव गुरुवार रात को ही $2,900 प्रति आउंस के नीचे खिसक गए थे।

आधिकारिक डेटा के मुताबिक अमेरिका में मुद्रास्फीति दर जनवरी में 3% बढ़ गई थी। हालांकि, गुरुवार सुबह एशियाई बाजारों ट्रेड के दौरान ये $2,900 प्रति आउंस के स्तर से ऊपर निकल गया।

व्यापार नीति पर अनिश्चितता और अमेरिकी डॉलर के मूल्य में गिरावट का यह असर माना जा रहा है। स्पॉट गोल्ड गुरुवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में 0.50% की बढ़त के साथ $2,945 प्रति आउंस पर पहुंच गया था।

भारत में सोने के भाव

भारत की बात करें तो दिल्ली के बाजारों 24K सोने की कीमत ₹86,810 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने की कीमत ₹79,540 पर सरक गई। वहीं, मुंबई में 24K सोने की कीमत ₹86,660 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने की कीमत ₹79,390 प्रति 10 ग्राम रही।

इसके पहले बुधवार को मुंबई और दूसरे शहरों में सोने की कीमतें ₹710 की गिरावट के साथ ₹86,670 प्रति 10 ग्राम पर लुढ़क गई थीं। पिछले 9 दिन में यह पहली गिरावट दर्ज की गई थी। 22K सोना भी ₹700 गिरकर ₹79,400 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर22K सोना (10 ग्राम)24K सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹79,540₹86,810
मुंबई₹79,390₹86,660
चेन्नई₹79,390₹86,660
कोलकाता₹79,390₹86,660

भारत में चांदी के भाव

गुरुवार के कारोबार में चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई। घरेलू उद्योगों और सिक्के बनाने वालों के बीच मांग के गिरने से चांदी के दाम भी नीचे आ गए। हालांकि, ग्लोबल ट्रेंड्स की मजबूती और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के कारण इसे बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

गुरुवार को एशियाई बाजारों में स्पॉट सिल्वर मामूली बढ़त के साथ 0.25% ऊपर $32.86 प्रति आउंस पर पहुंच गया था।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहरचाँदी की कीमत (प्रति किलोग्राम)
दिल्ली₹99,400
मुंबई₹99,400
चेन्नई₹1,06,900
कोलकाता₹99,400
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख