return to news
  1. Gold, Silver Rate Today: फ्लैट कीमतों पर खुला सोना, इजरायल-ईरान मिसाइल अटैक के बीच आज भाव पर फोकस

मार्केट न्यूज़

Gold, Silver Rate Today: फ्लैट कीमतों पर खुला सोना, इजरायल-ईरान मिसाइल अटैक के बीच आज भाव पर फोकस

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 16, 2025, 08:37 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Rate Today (June 16): भारत के ज्यादातर शहरों में सोमवार सुबह सोने के भाव फ्लैट नजर आए। घरेलू बाजार में सुबह 8:15 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,480 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, चांदी की कीमत में भी इजाफा नहीं दिखा और यह ₹106,920 प्रति किलो पर दर्ज की गई। वहीं, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के मद्देनजर सोने-चांदी के भावों पर बाजार की निगाहें टिकी हैं।

इजरायल के ईरान पर हमले के बाद तेल के साथ-साथ सोने के भावों में भी उछाल दर्ज की गई है।

इजरायल के ईरान पर हमले के बाद तेल के साथ-साथ सोने के भावों में भी उछाल दर्ज की गई है।

Gold, Silver Rate Today (June 16): सोने के भाव सोमवार सुबह फ्लैट कीमतों पर नजर आ रहे हैं। घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत सुबह 8:15 बजे ₹1,00,480 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है जबकि 22 कैरेट सोना ₹92,107 ग्राम रहा। इजरायल और ईरान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने के साथ बहुमूल्य धातु पर बाजार का फोकस टिका है।

इजरायल-ईरान युद्ध

इजरायल ने गुरुवार को ईरान में कई जगहों पर मिसाइल अटैक कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के परमाणु ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया था। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान की क्रिटिकल यूरेनियम एनरिचमेंट साइट को नुकसान पहुंचने की पुष्टि भी की थी।

शुक्रवार से रविवार के बीच यह तनाव और गहरा गया। दोनों देश एक-दूसरे के ऊपर लगातार मिसाइलें दाग रहे हैं जिससे 200 से ज्यादा लोगों की जान जाने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। तेहरान में भारतीय एंबेसी ने भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है।

सैन्य तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भी इजाफा दर्ज किया गया था है। वहीं, शुक्रवार को भी निवेशक सोने जैसे भरोसेमंद ऐसेट की ओर रुख करते दिखे थे।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव

इजरायल के ईरान पर हमले के बाद शुक्रवार को सोने के भावों ने जबरदस्त तेजी पकड़ी थी और ये एक महीने के सबसे उच्चस्तर पर पहुंच गए थे। तब से 24 कैरेट सोने के भाव ₹1 लाख पार बने हुए हैं। सोमवार सुबह 8:15 पर 24 कैरेट सोने के भाव ₹1,00,480 प्रति 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोने के भाव ₹92,107 ग्राम पर रहे।

देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव ₹100,130 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव ₹91,786 पर दर्ज किए गए। मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव ₹100,300 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव ₹91,942 पर रहे।

वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोने के भाव ₹100,590 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव ₹92,208 पर रहे जबकि कोलकाता में 24 कैरेट सोने के भाव ₹100,170 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव ₹91,823 पर रहे।

भारत में आज चांद के भाव

चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को इजाफा देखा गया था और यह शुक्रवार सुबह के कारोबार के दौरान ₹450 की बढ़त के साथ ₹106,770 प्रति किलो पर पहुंच गई थी। वहीं, सोमवार सुबह 8:15 बजे चांदी ₹106,920 प्रति किलो पर नजर आई। देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो राजधानी नई दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत ₹106,550 , मुंबई में ₹106,730, चैन्नई में ₹107,040 और कोलकाता में ₹106,590 रही।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।