return to news
  1. Gold and Silver Prices Today: सोना-चांदी दोनों फिसले, US फेडरल रिजर्व के रेट कट का असर

मार्केट न्यूज़

Gold and Silver Prices Today: सोना-चांदी दोनों फिसले, US फेडरल रिजर्व के रेट कट का असर

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 19, 2024, 13:07 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

भारत में 24K सोने के दाम गुरुवार को ₹10 की गिरावट के साथ ₹77,830/10 ग्राम पर पहुंच गए जो एक दिन पहले बुधवार को ₹77,840/10 ग्राम था।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 25bps घटाईं ब्याज दरें

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 25bps घटाईं ब्याज दरें

भारत के ज्यादातर बड़े शहरों में गुरुवार, 19 दिसंबर को सोने के दाम नीचे आ गए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अपनी बेंचमार्क ब्याज दरों में कटौती करने के ऐलान का ये असर भारत में देखा गया है। US केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों को 25bps कम कर दिया है।

भारत में 24K सोने के दाम गुरुवार को ₹10 की गिरावट के साथ ₹77,830/10 ग्राम पर पहुंच गए जो एक दिन पहले बुधवार को ₹77,840/10 ग्राम था।

अमेरिकी फेड रिजर्व फेड फंड्स रेट को गिराकर 4.25% से 4.5% के बीच ले आया है। हालांकि, अगले साल के आखिर तक सिर्फ 3.9% तक रखने का प्रोजेक्शन दिया है। इसका मतलब है कि साल 2025 में सिर्फ दो रेट कट होंगे। इसके पहले 2025 के आखिर तक के लिए रेट कट का प्रोजेक्शन 3.4% था।

स्पॉट गोल्ड की कीमत नवंबर 18 के बाद सबसे नीचे 2% की गिरावट के साथ $2,588.80/आउंस पर पहुंच गई थी। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने का असर यहां देखा गया है।

भारत में सोने के दाम

दिल्ली के बाजारों में 24K सोने के दाम ₹10 नीचे खिसककर ₹77,980/10 ग्राम पर पहुंच गए और 22K सोने के दाम ₹71,490/10 ग्राम पर रहे। वहीं, मुंबई में 24K सोने की कीमत गिरावट के साथ ₹77,830/10 ग्राम पर पहुंच गई और 22K सोना ₹10 की गिरावट के साथ ₹71,340/10 ग्राम पर जा पहुंचा।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

City22K Gold (per 10gm)24K Gold (per 10gm)
Delhi₹71,490₹77,980
Mumbai₹71,340₹77,830
Chennai₹71,340₹77,830
Kolkata₹71,340₹77,830

भारत में चांदी के दाम

चांदी की कीमतों में गुरुवार को भी गिरावट ही देखी गई। ज्यादातर बड़े भारतीय शहरों में यह ₹92,400/किलो पर खिसक गई। इसके पहले बुधवार को यह ₹100 ऊपर ₹92,500 पर बंद हुई थी। वहीं, फेडरल रिजर्व के रेट कट के फैसले के बाद स्पॉट सिल्वर 3.5% की गिरावट के साथ $29.45/आउंस पर पहुंच गया।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

CitySilver Price (per kg)
Delhi₹92,400
Mumbai₹92,400
Chennai₹99,900
Kolkata₹92,400
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख