return to news
  1. IPO share allotment: GK Energy औप Saatvik Green Energy के शेयरों का अलॉटमेंट आज, ऐसे चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

IPO share allotment: GK Energy औप Saatvik Green Energy के शेयरों का अलॉटमेंट आज, ऐसे चेक करें स्टेटस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 24, 2025, 10:06 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

GK Energy का IPO कुल 89.62 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 186.29 गुना भर गया। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से को 122.73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशकों का पोर्शन 20.79 गुना सब्सक्राइब हुआ।

ipo

GK Energy और Saatvik Green Energy के IPOs के निवेशकों को आज 24 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाना है।

IPO share allotment: GK Energy और Saatvik Green Energy के IPOs 19 से 23 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे। GK Energy के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 89.62 गुना सब्सक्राइब हो गया। दूसरी तरफ Saatvik Green Energy के आईपीओ को भी 6.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। शेड्यूल के मुताबिक इन IPOs के निवेशकों को आज 24 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाना है। वहीं, लिस्टिंग की संभावित तारीख 26 सितंबर है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने इन IPOs में दांव लगाया है तो अब समय आ गया है कि आप शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर लें। GK Energy का अलॉटमेंट स्टेटस BSE, NSE या MUFG Intime India की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। वहीं, Saatvik Green Energy का अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए आपको BSE, SME या Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां इसका आसान तरीका बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

MUFG Intime India पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू में कंपनियों की लिस्ट से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN, एप्लिकेशन नंबर, DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करें।

Kfin Technologies की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

सब्सक्रिप्शन आंकड़े

GK Energy का आईपीओ कुल 89.62 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 186.29 गुना भर गया। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से को 122.73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशकों का पोर्शन 20.79 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Saatvik Green Energy का आईपीओ कुल 6.57 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसमें QIB के हिस्से को 10.84 गुना, NII के हिस्से को 10.04 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 2.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एम्प्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 5.29 गुना भर गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख