return to news
  1. Gabion Technologies IPO subscription: आखिरी दिन तक 826 गुना भर गया इश्यू, 9 जनवरी को फाइनल होगा शेयर अलॉटमेंट

मार्केट न्यूज़

Gabion Technologies IPO subscription: आखिरी दिन तक 826 गुना भर गया इश्यू, 9 जनवरी को फाइनल होगा शेयर अलॉटमेंट

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड January 08, 2026, 18:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gabion Technologies IPO: इस आईपीओ के तहत 29.16 करोड़ रुपये के 0.36 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं था। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 9 जनवरी को किया जाना है। वहीं लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 13 जनवरी तय की गई है।

Gabion Technologies IPO

Gabion Technologies IPO: इस आईपीओ के तहत 29.16 करोड़ रुपये के 0.36 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए।

Gabion Technologies IPO subscription: स्टील गैबियन्स बनाने वाली कंपनी गैबियन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में आखिरी दिन भी निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया। आज 08 जनवरी तक यह पब्लिक इश्यू कुल 826 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इस SME आईपीओ को सभी कैटेगरी में निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिला। यह आईपीओ 6 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसके जरिए कंपनी ₹29 करोड़ रुपये जुटा रही है। इसका प्राइस बैंड 76-81 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। आइए जानते हैं सब्सक्रिप्शन आंकड़े।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Gabion Technologies IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

गैबियन टेक्नोलॉजीज का IPO कुल 826 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसमें इंडिविजुअल इनवेस्टर्स की कैटेगरी को 867.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 271.13 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1,467.78 गुना सब्सक्राइब हो गया है।

Gabion Technologies IPO के बारे में

इस आईपीओ के तहत 29.16 करोड़ रुपये के 0.36 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं था। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 9 जनवरी को किया जाना है। वहीं लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 13 जनवरी तय की गई है।

फंड का इस्तेमाल प्लांट और मशीनरी खरीदने के लिए करने की योजना है। इसके अलावा, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी खर्च किया जाएगा। इसके एक लॉट में 1600 शेयर हैं। एक इंडिविजुअल इन्वेस्टर को मिनिमम 3200 शेयर खरीदने होंगे।

Gabion Technologies India का कारोबार

फरवरी 2008 में स्थापित Gabion Technologies India Limited एक ऐसी कंपनी है जो स्टील गैबियन्स का निर्माण करती है और इसके साथ-साथ जियोसिंथेटिक्स, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग और ग्राउंड इम्प्रूवमेंट से जुड़ी सेवाएं भारत सहित वैश्विक स्तर पर प्रदान करती है। कंपनी का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, नदी संरक्षण, पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा और जमीन को मजबूत बनाने से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर है।

कंपनी डबल ट्विस्टेड हेक्सागोनल स्टील वायर मेश गैबियन्स, डिफेंस गैबियन्स, पीपी रोप गैबियन्स, हाई-टेंसाइल रॉकफॉल प्रोटेक्शन नेटिंग, रिइनफोर्स्ड जियोमैट और हाई-स्ट्रेंथ फ्लेक्सिबल जियोग्रिड जैसे कई उत्पाद बनाती है। ये उत्पाद भूस्खलन रोकने, ढलानों की सुरक्षा, मिट्टी को मजबूत करने और संरचनाओं की स्थिरता बढ़ाने में इस्तेमाल होते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख