return to news
  1. Top 10 IPOs of FY26: Ather Energy से Belrise Industries तक, FY26 में इन आईपीओ ने दिया बंपर रिटर्न

मार्केट न्यूज़

Top 10 IPOs of FY26: Ather Energy से Belrise Industries तक, FY26 में इन आईपीओ ने दिया बंपर रिटर्न

Upstox

4 min read | अपडेटेड February 24, 2026, 14:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Top 10 IPOs of FY26: Ather Energy इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी है। इसके शेयरों ने निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है। कंपनी का इश्यू प्राइस ₹321 था और 23 फरवरी की क्लोजिंग तक इसके शेयर 123.72% ऊपर कारोबार कर रहे थे।

Top 10 IPOs of FY26

Top 10 IPOs of FY26: इस साल 3 ऐसे मेनबोर्ड IPO रहे हैं, जिनके शेयर अपने इश्यू प्राइस से 100 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुके हैं।

Top 10 IPOs of FY26: वित्त वर्ष 2025-26 में शेयर बाजार में कई बड़े IPO आए हैं, जिनमें से कुछ ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। इस साल अब तक तीन ऐसे मेनबोर्ड IPO रहे हैं, जिनके शेयर अपने इश्यू प्राइस से 100 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुके हैं। इन्हीं वजहों से यह साल IPO निवेशकों के लिए काफी चर्चा में है। यहां हमने इन्हीं IPOs की पूरी जानकारी दी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Ather Energy

Ather Energy इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी है। इसके शेयरों ने निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है। कंपनी का इश्यू प्राइस ₹321 था और 23 फरवरी की क्लोजिंग तक इसके शेयर 123.72% ऊपर कारोबार कर रहे थे। यानी जिन्होंने IPO में निवेश किया था, उनका पैसा दोगुने से भी ज्यादा हो गया। इस IPO को निवेशकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था और यह 1.43 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) में Ather Energy ने अपना घाटा काफी कम कर लिया। जहां पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹197.8 करोड़ का नुकसान हुआ था, वहीं इस बार घाटा घटकर ₹83.6 करोड़ रह गया। कमाई के मोर्चे पर भी कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया। Q3 FY26 में कंपनी की ऑपरेशंस से रेवेन्यू 50.19% बढ़कर ₹953.6 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹634.9 करोड़ थी।

कंपनी का नामलिस्टिंग तारीखइश्यू प्राइसमौजूदा कीमत*रिटर्न (%)
Ather Energy6 मई 2025₹321₹718.15123.72%
Aditya Infotech5 अगस्त 2025₹675₹1,504.90122.94%
Belrise Industries28 मई 2025₹90₹184.63105.14%
Borana Weaves27 मई 2025₹216₹399.2084.81%
Billionbrains Garage Ventures12 नवंबर 2025₹100₹167.3667.36%
Jain Resource Recycling1 अक्टूबर 2025₹232₹379.4063.53%
Rubicon Research16 अक्टूबर 2025₹485₹779.0560.62%
Shreeji Shipping Global26 अगस्त 2025₹252₹404.3560.45%
GNG Electronics30 जुलाई 2025₹237₹374.3557.95%
Shringar House of Mangalsutra17 सितंबर 2025₹165₹251.9352.68%

Aditya Infotech

Aditya Infotech एक जानी-मानी कंपनी है, जो CP Plus ब्रांड के तहत सुरक्षा और सर्विलांस प्रोडक्ट्स बेचती है। इसके शेयर भी IPO निवेशकों के लिए सुपरहिट साबित हुए हैं। इस कंपनी का इश्यू प्राइस ₹675 था और National Stock Exchange (NSE) पर इसके शेयर 122.94% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। यानी यहां भी निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना हो चुका है।

Aditya Infotech के IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। निवेशकों ने इसे 100.69 गुना सब्सक्राइब किया, जो यह दिखाता है कि IPO के समय कंपनी को लेकर जबरदस्त भरोसा था। वित्तीय नतीजों की बात करें तो Q3 FY26 में कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट 138.87% बढ़कर ₹95.98 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹40.18 करोड़ था।

Belrise Industries

Belrise Industries एक ऑटोमोबाइल कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी है। यह खास तौर पर सेफ्टी से जुड़े जरूरी पार्ट्स और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस बनाती है, जो अलग-अलग तरह के वाहनों में इस्तेमाल होते हैं। कंपनी के शेयर इस समय ₹184.63 पर ट्रेड कर रहे हैं, जो इसके इश्यू प्राइस से 105.14% ज्यादा है।

Q3 FY26 में कंपनी का मुनाफा भी बढ़ा है। कंपनी का Profit After Tax (PAT) 27.78% बढ़कर ₹116.74 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹91.36 करोड़ था। हालांकि रेवेन्यू ग्रोथ थोड़ी सीमित रही। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 2.32% बढ़कर ₹1,821.39 करोड़ रहा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख